बिजनौर जिले में जहां एक महीने के भीतर छह महिलाओं की हत्या कर दी गई तो वहीं सोमवार को एक युवक ने अपने पिता की चाकू घोंपकर हत्या कर डाली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया। वहीं पुलिस ने हत्यारोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है।
खतरे में महिलाएं: एक महीने में छह हत्याएं, फिर हुई बड़ी वारदात, बेटे ने पिता को चाकू घोंपकर मार डाला
बेटे द्वारा पिता को मारने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी दिनेश गौड़, एसएसआई राजीव चौधरी, जाब्तागंज चौकी प्रभारी धीरज सिंह, पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के बाद हत्यारोपी आसिम फरार हो गया। पुलिस ने वृद्ध का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। वहीं हत्यारोपी के भाई आदिल ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंपी है।
सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मृतक के भाई आदिल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है। उन्होंने पारिवारिक विवाद के चलते शर्मसार करने वाली घटना होने की बात कही।
महिलाओं के लिए आफत भरा रहा महीना, छह हत्याएं
बिजनौर जिले में यह महीना महिलाओं के लिए आफत भरा रहा। खो खो-की नेशनल खिलाड़ी समेत छह महिलाओं की हत्याएं हो चुकी हैं। हालांकि सभी के आरोपी पकड़ लिए गए। इस महीने की शुरुआत से ही जिले में अचानक मर्डर का ग्राफ बढ़ा। कभी कभी हत्याओं की सूचनाएं सुनने को मिलती थी। लेकिन, सितंबर का महीना जनपद में खासकर महिलाओं के लिए भारी रहा। इस महीने पांच महिलाओं की हत्या की गई जबकि एक महिला की हत्या अगस्त के आखिरी सप्ताह में हुई। हालांकि पुलिस ने सभी का खुलासा करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है। महिलाओं के अलावा 2 सितम्बर को धामपुर के मोहल्ला बड़वान में मकान के विवाद में बुजुर्ग की हत्या की गई थी। वहीं शहर कोतवाली के गांव भोगनवाला में कोल्हू स्वामी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था।
इन तारीखों को हुए मर्डर
-23 अगस्त बाहुपुरा में बेटे ने साथी के संग मिलकर गीता देवी की हत्या कर दी।
-9 सितम्बर को चांदपुर के महमूदपुर में बबीता को गलाघोंट कर मार डाला था।
-10 सितम्बर को शहर के रेलवे स्टेशन के पास खो खो की नेशनल खिलाड़ी की हत्या से सनसनी फैली
-12 सितम्बर को टांडा बेरखेड़ा में विवाहिता की हत्या हुई।
-15 सितम्बर को स्योहारा के फैजुल्लापुर में चोर ने वृद्घा को मार डाला था।
-18 सितम्बर को नेशनल हाइवे पर महिला को ट्रक से कुचलकर मारा गया।

कमेंट
कमेंट X