उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शनिवार को एनएच-74 पर एक 30 वर्षीय महिला का शव इस कदर क्षत-विक्षत मिला कि पुलिस उसकी पहचान कराने में असमर्थ हो गई। सबूत के तौर पर कुछ था तो, महिला के कपड़े और उसके हाथ पर बना एक टैटू। पुलिस ने घटना का ब्योरा व तस्वीरें पोस्ट कर सोशल मीडिया के जरिए पहचान कराने की कोशिश की, तो उत्तराखंड निवासी एक व्यक्ति ने महिला की पहचान अपनी पत्नी के रूप में की।
मनप्रीत हत्याकांड: पहले शराब पिलाई, धक्का देकर प्रेमिका को नीचे फेंका, फिर ट्रक से कुचला, ऐसे गिरफ्त में आया कातिल प्रेमी
ट्रक के केबिन में बैठकर नफीस ने मनप्रीत को शराब पिलाई। नशे की हालत में मनप्रीत मनप्रीत के ऊपर पहले लोहे की रॉड से हमला किया फिर लात मार कर ट्रक से नीचे फेंक दिया था। जिसे ट्रक के टायरों से बार-बार कुचला गया। फिलहाल पुलिस ने मनप्रीत के हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए मनप्रीत हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे-74 पर अफजलगढ़ क्षेत्र में गांव जिगरी वाला के पास मनप्रीत का क्षत विक्षत हालत में शव बरामद हुआ। पहचान मनप्रीत कौर पत्नी सुखबीर सिंह निवासी विक्रम पुरी थाना बाजपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड के रूप में हुई।
मनप्रीत के पति ने नफीस अहमद पुत्र जमीर अहमद गांव मनियावाला थाना अफजलगढ़ के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने नफीस अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी निशानदेही पर मृतका का आधार कार्ड और मोबाइल फोन समेत लोहे की रॉड तथा ट्रक बरामद किया।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी का तोहफा: बागपत में चौधरी चरण सिंह, महेंद्र सिंह टिकैत व शूटर दादी के नाम से जानी जाएंगी तीन सड़कें
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मनप्रीत के साथ उसके प्रेम संबंध थे जोकि अब खुद को साथ रखने की जिद कर रही थी। जिसे लेकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। इसी से तंग आकर मनप्रीत को काशीपुर छोड़ने के बहाने ट्रक में ले गया। ट्रक के केबिन में ही नफीस ने मनप्रीत को शराब पिलाई और खुद भी पी।
नशे की हालत में मनप्रीत और नफीस के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान नफीस ने लोहे की रॉड से मनप्रीत पर हमला किया। जिसके बाद लात मारकर ट्रक से नीचे फेंक दिया। हत्या को एक्सीडेंट का रूप देने के लिए बार-बार ट्रक से मनप्रीत के शव को कुचला।

कमेंट
कमेंट X