बिजनौर के नगीना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम-प्रसंग के मामले में युवक व उसके भाई को जूतों की माला पहनाकर घुमाया गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने पीड़ित की तरफ से तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। हालांकि पीड़ित द्वारा थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में प्रेम-प्रसंग का जिक्र नहीं किया गया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांव में एक ही बिरादरी के युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं मंगलवार को गांव के किसी व्यक्ति ने प्रेमी-प्रेमिका को एक साथ देखने का दावा किया। इसके बाद लोगों ने प्रेमी के गले में जूतों की माला डालकर गांव में घुमाने का निर्णय लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार को जब प्रेमी के गले में जूतों की माला डालकर घुमाया जा रहा था तो उसके बड़े भाई ने विरोध किया। इस दौरान लोगों ने उसके गले में भी जूतों की माला डाल दी।
2 of 6
बिजनौर के एक गांव में दो सगे भाइयों को जूतों की माला पहनाई गई।
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि गांव के किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
3 of 6
बिजनौर के एक गांव में दो सगे भाइयों को पहनाई जूतों की माला
- फोटो : amar ujala
वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस प्रकरण में पीड़ित युवक की तहरीर पर गांव के तेजपाल, अर्जुन और साहिल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
4 of 6
बिजनौर में युवकों को जूतों की माला पहनाने का मामला।
- फोटो : amar ujala
युवक द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार एक विवाह समारोह के दौरान हुई बहस के बाद दोनों भाइयों को फैसले के लिए घर बुलाया गया। इस दौरान उनके साथ मारपीट कर जूते की माला गले में पहनाने की बात कही गई है। मुकदमे में प्रेम-प्रसंग का जिक्र नहीं किया गया है।
5 of 6
मामले की जानकारी देते एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद तीन लोगों की पहचान हुई है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है। वीडियो से अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।