{"_id":"60cf419f8ebc3e708e36e90e","slug":"flood-family-living-on-a-island-in-midst-of-ganga-river-refused-to-come-out-from-flood-in-bijnor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लालच या मजबूरी : उफनती गंगा के बीच टापू पर रह रहे परिवार ने आने से किया इनकार, बोले-जमीन छोड़कर नहीं जा सकते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालच या मजबूरी : उफनती गंगा के बीच टापू पर रह रहे परिवार ने आने से किया इनकार, बोले-जमीन छोड़कर नहीं जा सकते
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 20 Jun 2021 07:26 PM IST
सार
टीम ने जब परिवार के मुखिया से सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए उनके साथ बैठने को कहा तो उसने साफ इनकार कर दिया। बोला कि चला गया तो यहां जो जमीन है, वह फिर नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
1 of 5
गंगा का जलस्तर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिजनौर में एक ओर जहां गंगा में लगातार उफान बढ़ रहा है, वहीं प्रशासन गंगा में बने टापू पर फंसे लोगों को निकाल रहा है। इसी दौरान एक ऐसी कहानी भी सामने आई, जो आपके रौंगटे खड़े कर देगी। दोनों ओर रौद्ररूप धारण कर चुकी गंगा की उठती लहरें थी तो टापू पर रहे रहे कुछ परिवारों ने जमीन छोड़कर बचाव दल के साथ आने से ही इनकार कर दिया। जब उनसे कारण पूछा गया तो बोल उठे, अगर चले गए थे यह जमीन दोबारा नहीं मिलेगी। हालांकि टीम ने उन्हें जबाव दिया कि जिंदा ही नहीं रहोगे तो जमीन का क्या करोगे। अब इसे मजबूरी कहें या जमीन का लालच, ये लोग उसी टापू पर रुक गए।
एक ओर जहां गंगा में बढ़ते उफान के बीच हर कोई सुरक्षित ठिकाना ढूंग रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ परिवार ऐसे भी हैं जो दो धाराओं के बीच फंसे तो हैं, लेकिन वहां बनी अपनी अस्थाई झोपड़ी को छोड़कर आने को तैयार नहीं है।
2 of 5
रेस्क्यू किया गया परिवार
- फोटो : amar ujala
शनिवार को जब गंगा में लोगों के फंसने का पता चला तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में टीमें भेजी गई। जब टीमों ने वहां मिले लोगों के न आने का कारण और उनसे बातचीत का वीडियो दिखाया तो प्रशासनिक अधिकारी भी चौंक गए। सुरक्षा की दृष्टि से उनके नाम तो नहीं खोले गए, लेकिन उनसे हुई बातचीत स्थिति समझाने के लिए काफी है।
3 of 5
बिजनौर में गंगा किनारे बसे गांवों में भरा पानी।
- फोटो : amar ujala
यहां जमीन छोड़कर नहीं जा सकते
टापू पर एक परिवार को देखा तो टीम वहां पहुंच गई। वहां दो साल के बच्चे से लेकर 10 साल तक की बच्ची, महिलाएं भी थी। टीम ने जब परिवार के मुखिया से सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए उनके साथ बैठने को कहा तो उसने साफ इनकार कर दिया। बोला कि चला गया तो यहां जो जमीन है, वह फिर नहीं मिलेगी। यहां कुछ पशु भी हैं। हमारा परिवार तो सुरक्षित है, दूसरे लोगों को साथ ले जाओ। टीम ने तंज कसते हुए कहा कि यदि कुछ हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा। जिंदा ही नहीं रहे तो जमीन का क्या करोगे। पानी और बढ़ सकता है। तमाम तर्क के बावजूद यह परिवार नहीं माना और टीम के साथ नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जलस्तर को देखते ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
दूसरों को ले जाओ, हमे यहीं रहने दो
एक दूसरी टीम ने जब टापू पर झोपड़ी को ठीक कर रहे कुछ लोगों को देखा तो उनसे साथ चलने को कहा। जबाव सुनकर टीम यहां भी दंग रह गई। परिवार के मुखिया ने जबाव दिया कि आप दूसरों को लेकर जाओ, हमें यहीं रहने दो। यहां पानी नहीं आएगा। टीम ने समझाया, पर उसने साथ चलने से ही इनकार कर दिया। उसके साथ भी तीन से चार परिवार के सदस्य थे।
विज्ञापन
5 of 5
मौके पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : amar ujala
गंगा में फंसे लोगों को चिन्हित कर बाहर निकाला जा रहा है। अब तक 50 से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर लाए जा चुके हैं। यह अचंभित कर रहा है कि लोग गंगा में जलस्तर बढ़ने के बावजूद टीम के साथ नहीं आ रहे हैं। प्रयास किए जा रहे हैं कि सभी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके। -उमेश मिश्रा, डीएम, बिजनौर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।