सब्सक्राइब करें

पार्टी में विवाद: गर्लफ्रेंड ने लाइसेंसी पिस्टल से बॉयफ्रेंड को मारी गोली, राखी की लाश से खुला दोहरा हत्याकांड

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 Apr 2026 06:02 PM IST
सार

सहारनपुर में रजबहे में मिली युवती की लाश ने डबल मर्डर मिस्ट्री का खुलासा किया। टैटू के आधार पर हुई पहचान के बाद सामने आया कि मामला प्रेम संबंध, पार्टी और हत्या की साजिश से जुड़ा है, जिसमें बागपत के डूडा लिपिक की हत्या भी शामिल है।

विज्ञापन
Double Murder Mystery: Tattoo Leads Police to Shocking Love Affair Killing in Saharanpur
विक्रांत-राखी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

27 अप्रैल को वेस्ट यूपी के सहारनपुर में एक रजबहे में एक युवती की लाश मिलती है। शरीर पर चाकू के कई वार थे और गला भी धारदार हथियार से रेता हुआ। 



पहले ये मामला सिर्फ एक अज्ञात युवती की हत्या लग रहा था लेकिन जैसे ही पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई, इस केस ने ऐसा मोड़ लिया जिसने सबको चौंका दिया। क्योंकि इस एक लाश की कहानी एक नहीं बल्कि दो हत्याओं से जुड़ी हुई निकली।

एक प्रेम संबंध, एक पार्टी, एक गोली चली और फिर हत्या। सबूत मिटाने के लिए एक और हत्या की गई। जानिए आखिर क्या है इस डबल मर्डर मिस्ट्री की पूरी कहानी-

Trending Videos
Double Murder Mystery: Tattoo Leads Police to Shocking Love Affair Killing in Saharanpur
राखी का फाइल फोटो, विक्रांत हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

चाकू से गोदकर की गई थी युवती की हत्या
सहारनपुर में जिस युवती की लाश मिली, उसने काले रंग के कपड़े पहने हुए थे और उसके शरीर पर चाकू से किए गए कई वार के निशान थे। इसके अलावा उसका गला भी किसी धारदार हथियार से रेता गया था।

मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। शुरुआत में युवती की पहचान नहीं हो सकी। लेकिन उसकी गर्दन के नीचे बने तितली के टैटू ने इस केस की दिशा बदल दी।

यह भी पढ़ें: खुलासा: डूडा के लापता लिपिक की गोली मारकर हत्या, प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा माैत के घाट, सामने आई ये वजह 

विज्ञापन
विज्ञापन
Double Murder Mystery: Tattoo Leads Police to Shocking Love Affair Killing in Saharanpur
राखी का फाइल फोटो, विक्रांत हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

तितली के टैटू ने आसान किया केस
पुलिस ने युवती की गर्दन के पिछले हिस्से पर बने तितली वाले टैटू के आधार पर जांच शुरू की और कुछ ही समय में युवती की पहचान हो गई। युवती निकली बागपत जिले के खेकड़ा की रहने वाली राखी कश्यप। लेकिन असली चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब पुलिस की जांच राखी कश्यप से आगे बढ़कर एक और हत्या तक पहुंच गई। और ये हत्या थी डूडा कार्यालय में तैनात लिपिक की हत्या।

Double Murder Mystery: Tattoo Leads Police to Shocking Love Affair Killing in Saharanpur
राखी का फाइल फोटो, विक्रांत हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विक्रांत की पत्नी ने दर्ज कराई थी पति की गुमशुदगी
दरअसल बागपत के डूडा कार्यालय में तैनात लिपिक विक्रांत कुछ दिनों से लापता था। विक्रांत की पत्नी ने बागपत कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया था कि 16 अप्रैल से उसके पति का फोन बंद आ रहा है। पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने गांव में कई लोगों से पूछताछ की।

इसी दाैरान राखी की हत्या का मामला उजागर हुआ। पुलिस ने कड़ियां जोड़नी शुरू कीं तो सुराग मिलता गया।  पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की और यहीं से इस केस के पीछे छिपी पूरी कहानी सामने आने लगी।

विज्ञापन
Double Murder Mystery: Tattoo Leads Police to Shocking Love Affair Killing in Saharanpur
राखी का फाइल फोटो, विक्रांत हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

राखी ने लाइसेंसी पिस्टल से विक्रांत को मारी थी गोली
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि विक्रांत और राखी के बीच कश्यप से प्रेम संबंध में था। विक्रांत राखी से शादी करना चाहता था। इसी सिलसिले में एक पार्टी आयोजित की गई। इसमें विक्रांत,  प्रेमिका राखी और दो अन्य युवक शिरकत करने पहुंचे।

यहां पार्टी के बीच नशे में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, एक गोली चली और फिर तुरंत हत्या की पटकथा लिखी गई और उसे अंजाम दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए ऐसा कदम उठाया जिसने इस केस को और भी सनसनीखेज बना दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed