पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: बदायूं में चार घंटे तक बारिश, तालाब में तब्दील हुईं सड़कें, घरों और दुकानों में भी भरा पानी; तस्वीरें

Wed, 01 Jul 2026 02:59 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 01 Jul 2026 02:59 PM IST
सार

बदायूं में बुधवार को मानसून की पहली बारिश ने शहरवासियों को बेहाल कर दिया। सड़कें जलमग्न हो गईं। घरों और दुकानों में भी पानी भर गया। 

विज्ञापन
heavy rainfall in Budaun roads turned into ponds water entered homes and shops
शहर की सड़कों पर हुआ जलभराव - फोटो : संवाद

बदायूं में बुधवार को चार घंटे तक लगातार हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक हुई बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। कई इलाकों में चार फीट तक पानी भर गया, जिससे सैलाब जैसे हालात बन गए। जलभराव के कारण एक एंबुलेंस भी फंस गई, जिसमें मरीज सवार था।

heavy rainfall in Budaun roads turned into ponds water entered homes and shops
वैन को धक्का देती महिला व युवक - फोटो : संवाद

गांधी ग्राउंड मार्ग पर फंसी एंबुलेंस में मौजूद मरीज के तीमारदार परेशान हो गए। मरीज चलने-फिरने में असमर्थ था, इसलिए उसे एंबुलेंस से ले जाया जा रहा था। सड़क पर अत्यधिक पानी भरने से एंबुलेंस बंद हो गई। लोगों ने धक्का देकर एंबुलेंस को पानी से बाहर निकलवाया। एक वैन भी जलभराव में बंद हो गई, जिसे लोग धक्का लगाते दिखे।  

heavy rainfall in Budaun roads turned into ponds water entered homes and shops
सड़क पर जलभराव - फोटो : संवाद

दुकानों और घरों में भरा पानी 
बाजार में भी बारिश का कहर देखने को मिला। कई दुकानों में पानी घुस गया, जिससे व्यापारियों का काफी सामान भीग गया। गांधी ग्राउंड रोड पर कई मकानों में भी गंदा पानी भर गया। परिवारों को बाल्टियों से पानी बाहर निकालते देखा गया। सुबह से दोपहर तक लोग अपने घरों से पानी निकालने में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy rainfall in Budaun roads turned into ponds water entered homes and shops
बिजलीघर में भरा पानी - फोटो : संवाद
शहर में बिजली गुल 
लक्ष्मी लॉन रोड पर दोपहर एक बजे तक तीन से चार फीट पानी भरा रहा। इस रोड की सभी दुकानें सुबह से ही बंद रहीं। शहर की कई अन्य सड़कों पर भी भारी जलभराव देखा गया। पनबड़िया के बिजलीघर में भी पानी भर गया। ट्रांसफार्मर सहित अन्य उपकरण जलमग्न हो गए। पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
heavy rainfall in Budaun roads turned into ponds water entered homes and shops
सरकारी कार्यालय परिसर में भरा पानी - फोटो : संवाद
नगर पालिका के दावों की खुली पोल
मानसून की इस पहली बारिश ने नगर पालिका के नाले सफाई के दावों की पोल खोल दी है। शहरवासी नगर पालिका की व्यवस्था को लेकर नाराजगी व्यक्त करते नजर आए। सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed