{"_id":"6a442b9de3ac2a629e0af6e1","slug":"high-tension-line-wire-snaps-and-falls-on-tin-shed-youth-dies-badaun-news-c-123-1-bdn1037-167406-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर टिनशेड पर गिरा, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर टिनशेड पर गिरा, युवक की मौत
विज्ञापन
जितेन्द्र की मौत के विलाप करती महिलाएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/उघैती। उघैती क्षेत्र के गांव कोठा में मंगलवार दोपहर 11 केवीए लाइन का जर्जर तार टूटकर मकान के टिनशेड पर गिर गया। टिनशेड के नीचे सो रहे 25 वर्षीय जितेंद्र पुत्र ओमपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, जितेंद्र दोपहर में घर के अंदर टिनशेड के नीचे आराम कर रहे थे। इसी दौरान घर के ऊपर से गुजर रही 11 केवीए लाइन का तार टूटकर सीधे टिनशेड पर आ गिरा। तार गिरते ही पूरे टिनशेड में करंट दौड़ गया। अनजाने में जितेंद्र का हाथ टीनशेड से छूते ही वह करंट की चपेट में आ गए।
परिजन बचाने दौड़े, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जितेन्द्र की शादी हो चुकी है। उनके दो बच्चे भी हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर उघैती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि गांव से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार लंबे समय से जर्जर हैं। कई बार शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं कराई गई। निगम की लापरवाही से पहले भी हादसे हो चुके हैं। घटना के बाद गांव में शोक है। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और जर्जर लाइनों को तुरंत बदलवाने की मांग की है ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों।
बिजली के तार की चपेट में आकर झुलसे वृद्ध की हालत गंभीर
इस्लामनगर। गर्मी में छत पर सोते समय वृद्ध का हाथ अचानक ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन से छू गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। वृद्ध को मुरादाबाद ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मोहल्ला पछाया निवासी सबलू ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पिता रसीद उर्फ नसीर (60) रविवार रात छत पर सो रहे थे। परिजनों के मुताबिक, सोते समय किसी तरह बिजली की लाइन में उनका हाथ छू गया। करंट लगने से वह झुलस गए, आवाज आने पर परिजन छत पर पहुंचे और तार से हाथ छुड़़ाकर उन्हें कस्बा स्थित अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें चंदौसी रेफर कर दिया गया।
हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें मुरादाबाद के अस्पताल ले गए। मोहल्ले के लोगों ने एकत्र होकर घटना की तहरीर पुलिस को दी है। ग्रामीणों ने बिजली की लाइन छत से हटाने की मांग की है।
वहीं, जेई मनोज कुमार का कहना है कि बिजली की लाइन बेहद पुरानी खिंची हुई है। लोगों ने उसके नीचे अपने घर बना लिए हैं। किसी भी व्यक्ति को बिजली के खंभे या तारों के निकट घर नहीं बनाना चाहिए, उनमें कभी भी अर्थिंग या लाइन छू जाने से करंट आ सकता है। रशीद के झुलसने की जानकारी से इनकार किया है। संवाद