{"_id":"6a449eb15f0de0074003a52e","slug":"heavy-rain-disrupts-normal-life-in-budaun-waterlogging-on-the-roads-2026-07-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Monsoon 2026: बदायूं में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर सैलाब जैसे हालात; देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Monsoon 2026: बदायूं में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर सैलाब जैसे हालात; देखें तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 01 Jul 2026 10:58 AM IST
सार
बदायूं में बुधवार को मूसलाधार बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। लगातार तीन घंटे की बारिश से सड़कों, गलियों और घरों में पानी भर गया। रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर यात्री फंसे रहे। बाजार बंद रहे और कई दुकानों में पानी घुस गया।
विज्ञापन
1 of 6
बदायूं में बारिश से बिगड़े हालात।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बदायूं में बुधवार को मानसून ने मूसलाधार बारिश के साथ दस्तक दी। लगातार तीन घंटे तक हुई बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। सड़कों, गलियों और घरों में पानी भरने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। सड़कों पर सैलाब जैसे हालात दिखे। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई।
नगर पालिका के नालों की सफाई के दावे बारिश में बहते नजर आए। शहर के कई चौराहों और मोहल्लों में पानी लोगों के घरों में घुस गया। रोडवेज बस अड्डे के हालात सबसे खराब रहे, जहां परिसर में कीचड़ और जलभराव से यात्रियों को परेशानी हुई। लाबला चौक और गांधी ग्राउंड रोड पर दो से तीन फुट पानी भर गया, जिससे कई घरों में भी पानी घुसा।
2 of 6
सड़कों पर भरा पानी
- फोटो : संवाद
कई दुकानों में भरा पानी
मूसलाधार बारिश के कारण शहर का पूरा बाजार बंद रहा और कई दुकानों में पानी भर गया। रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों यात्री फंसे रहे क्योंकि बाहर सड़कें जलमग्न थीं और टेम्पो नहीं मिले। सुबह पांच बजे के बाद से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे दैनिक कार्यों और पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
3 of 6
सड़क पर बहा पानी।
- फोटो : संवाद
सड़क पर पानी का तेज बहाव
शहर के लोगों ने नगर पालिका पर नालों की पूर्व सफाई न कराने का आरोप लगाया है। नेकपुर क्षेत्र में भीषण जलभराव हुआ, जहां सड़क पर नहर जैसा पानी बह रहा था। बिल्सी में भी तेज बारिश हुई, जिससे बिजलीघर मार्ग जलमग्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
गली में भरा पानी।
- फोटो : संवाद
जनजीवन अस्त-व्यस्त
सुबह से हो रही बारिश के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए। शहर का जनजीवन जहां का तहां ठहर गया है। बिजली न होने से पानी के मोटर नहीं चल पाए, जिससे पानी का संकट गहरा गया। बारिश रुकने के बाद ही बिजली आने की संभावना है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 6
बारिश के कारण रेलवे स्टेशन पर रुके यात्री।
- फोटो : संवाद
यात्री और बाजार प्रभावित
रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों को आवागमन में भारी दिक्कतें आईं। रेलवे स्टेशन पर फंसे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई। शहर के सभी बाजार बंद रहे, जिससे व्यापारियों को नुकसान हुआ। कई दुकानों में पानी घुसने से सामान खराब होने की आशंका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।