बदायूं के उसहैत क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे ने शादी वाले घर की खुशियों को मातम में बदल दिया। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक युवक की बहन की शादी शनिवार को होनी थी, जिसे शुक्रवार रात ही एक मंदिर में करा दिया गया। गमगीन माहौल में बहन के फेरे मंदिर में कराए गए। बहन की विदाई के बाद शनिवार सुबह भाई की अर्थी उठी तो हर आंख नम हो गई। परिजन रो-रोकर बेहाल थे।
मातम में बदलीं खुशियां: बहन की शादी से पहले हादसे में भाई की मौत, विदाई के बाद उठी अर्थी, हर आंख हुई नम
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:06 PM IST
सार
बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में पुरुषोत्तम और उसके फुफेरे भाई मुनीश की मौत हो गई। पुरुषोत्तम की बहन की शादी शनिवार को होनी थी। हादसे के बाद रात में गमगीन माहौल में बहन की शादी कराई गई। विदाई के बाद शनिवार को घर से भाई की अर्थी उठी तो हर आंख नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन