बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के गांव नगरिया चिकन में शुक्रवार शाम दो मंजिला मकान में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका हो गया। इससे दो मंजिला मकान ढह गया। मलबे में दबकर आतिशबाज उमेश चंद्र उर्फ राहुल (40) पुत्र रामसहाय और उसके चचेरे भाई मनोज (35) की मौत हो गई। धमाके से दोनों के चीथड़े उड़ गए। मंजर देख लोगों का कलेजा कांप गया। दो बच्चियां भी घायल हुई हैं। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उसावां कस्बा के नगरिया चिकन निवासी रामसहाय पुराने आतिशबाज हैं। उनके परिवार में पटाखे बनाने का पुश्तैनी काम है। वर्ष 2017 में रामसहाय की उसावां कस्बे की पटाखे की दुकान में आग लग गई थी। उसमें उनके बेटे समेत दो लोगों की मौत हुई थी। अब आठ साल बाद फिर से आतिशबाजी ने दूसरे बेटे व भतीजे की जान ले ली। इस घटना से रामसहाय का परिवार उजड़ गया है। आतिशबाजी के कारोबार में आठ साल के भीतर दो बेटे व भतीजे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना से लोग स्तब्ध हैं।
यह भी पढ़ें- UP: कहीं आप तो नहीं खरीद रहे नामी कंपनियों का एक्सपायर माल, बरेली में इस खेल का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार