यूपी के बरेली जिले के आंवला क्षेत्र में ओवरलोड डम्पर ट्रकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान शुक्रवार को एक डम्पर चालक ने पुलिस और एआरटीवो की प्रवर्तन टीम को चुनौती देते हुए वाहन चढ़ाने की कोशिश कर दी। चालक बैरिकेडिंग तोड़ते हुए फरार हो गया, जबकि पुलिस ने डम्पर और उसके हेल्पर को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के दौरान कई पुलिसकर्मी और राहगीर बाल-बाल बच गए।
VIDEO: बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस को कुचलने की कोशिश; बरेली में डम्पर चालक का खौफनाक खेल, फिल्मी अंदाज में फरार
माई सिटी रिपोर्टर, बदायूं
Published by: विकास कुमार
Updated Fri, 22 May 2026 06:29 PM IST
सार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फरार चालक ने रास्ते में कई अन्य वाहनों को भी टक्कर मारने का प्रयास किया। हालांकि गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा या जनहानि नहीं हुई।
थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि डम्पर चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन