फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाईवे पर खड़ा ट्रक बना काल: मां की दर्दनाक मौत, बेटे की हंसी भी थमी; टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, PICS

Sat, 18 Jul 2026 09:58 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मक्खनपुर (फिरोजाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मक्खनपुर (फिरोजाबाद) Published by: विकास कुमार Updated Sat, 18 Jul 2026 09:58 PM IST
सार

पुलिस के समक्ष ग्रामीणों का आरोप था कि बिल्टीगढ़ पुल के पास स्थित शराब के ठेके की वजह से अक्सर असामाजिक तत्व और वाहन चालक अपने वाहनों को सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ा कर देते हैं। इस बेतरतीब पार्किंग के कारण आए दिन हाईवे पर हादसे होते रहते हैं। 

विज्ञापन
Car rams into stationary truck mother and son from Mainpuri die on spot
कार सवार मां-बेटे की मौत - फोटो : अमर उजाला

यूपी के फिरोजाबाद स्थित थाना मक्खनपुर क्षेत्र के नए बाईपास पर बिल्टीगढ़ पुल के पास शनिवार शाम खड़े ट्रक में आगरा की ओर से आ रही कार घुस गई। कार सवार मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई। घटना में मृतका के पति और दो साल की बेटी को भी चोटें आई हैं। चालक भी घायल है। तीनों उपचाराधीन हैं।

Car rams into stationary truck mother and son from Mainpuri die on spot
मौके पर पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

आगरा से मैनपुरी लौट रही था परिवार
पुलिस के अनुसार, कार में मैनपुरी के थाना कुरावली स्थित पुराने डाकखाने वाली गली निवासी सचिन वर्मा पुत्र राजेश कुमार, जो कि सर्राफ हैं। वह अपनी पत्नी राखी वर्मा (30), बेटे अग्रिम (8) और बेटी आराध्या (2) के साथ आगरा की ओर से मैनपुरी लौट रहे थे। कार को चालक यश प्रताप सिंह निवासी कुरावली चला रहा था। बिल्टीगढ़ी चौराहा के पास हाईवे पर किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार में जा घुसी। कार से परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही राखी वर्मा और बेटे अग्रिम की मौत हो गई। सचिन कुमार, चालक यश प्रताप और बेटी आराध्या घायल हो गई। इन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा संयुक्त चिकित्सालय, शिकोहाबाद में भर्ती कराया है। 

Car rams into stationary truck mother and son from Mainpuri die on spot
इसी ट्रक से टकराई कार - फोटो : अमर उजाला

अवैध पार्किंग बनी काल, पुलिस के खिलाफ फूटा गुस्सा
पुलिस के समक्ष ग्रामीणों का आरोप था कि बिल्टीगढ़ पुल के पास स्थित शराब के ठेके की वजह से अक्सर असामाजिक तत्व और वाहन चालक अपने वाहनों को सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ा कर देते हैं। इस बेतरतीब पार्किंग के कारण आए दिन हाईवे पर हादसे होते रहते हैं। हादसे की सूचना के बाद भी काफी देर से पहुंचने पर ग्रामीणों ने बिल्टीगढ़ चौकी प्रभारी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सीओ शिकोहाबाद शेखर सेंगर और एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी भी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति को संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Car rams into stationary truck mother and son from Mainpuri die on spot
कार के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

आधे घंटे तक ठप रहा हाईवे का आवागमन
हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब आधे घंटे तक वाहनों के पहिए पूरी तरह थम गए और लंबा जाम लग गया। मक्खनपुर पुलिस ने कड़ी मशक्कत और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात को सुचारू कराया। सीओ ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed