फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   12-year-old boy takes his own life by hanging.

Firozabad News: 12 साल के बच्चे ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 19 Jul 2026 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 19 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
12-year-old boy takes his own life by hanging.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला महादेव नगर में शनिवार सुबह 12 साल के बच्चे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन इसे मामूली डांट से उपजी नाराजगी मान रहे हैं, वहीं पुलिस किशोर की बीमारी और अवसाद को घटना की वजह बता रही है।
विज्ञापन

महादेव नगर निवासी देशराज पल्लेदारी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका 12 वर्षीय पुत्र गोलू कक्षा सातवीं का छात्र था। शनिवार सुबह गोलू का बड़ा भाई अनुज घर में खाना बना रहा था। इसी दौरान अनुज ने गोलू से रसोई से बाहर जाकर लेटने को कह दिया। पिता के मुताबिक, संभवत इसी मामूली बात से नाराज होकर गोलू अपने कमरे में चला गया और वहां उसने चारपाई के सहारे जींस की पैंट का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई अनुज ने कमरे में जाकर देखा तो शव फंदे पर लटका हुआ पाया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन



मां गई थी काम पर, पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था गोलू
मृतक गोलू अपने दो भाई और तीन बहनों में पांचवें यानी सबसे छोटे नंबर का था। घर का सबसे छोटा बच्चा होने के कारण वह सबका लाडला था। घटना के वक्त उसकी मां सुनीता भी काम पर गई हुई थी। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच और थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे के मुताबिक, मृतक किशोर पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था और परिजन उसका इलाज करा रहे थे। आशंका है कि बीमारी से परेशान होकर ही उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
- संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed