{"_id":"6a5bcc1aab93c35f440835f4","slug":"customers-visiting-the-bank-were-taught-tips-to-avoid-cyber-fraud-and-warned-about-everything-from-digital-arrest-scams-to-fake-kyc-schemes-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-179930-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बैंक पहुंचे ग्राहकों को साइबर ठगी से बचने के गुर सिखाए, डिजिटल अरेस्ट से लेकर फर्जी केवाईसी तक किया सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बैंक पहुंचे ग्राहकों को साइबर ठगी से बचने के गुर सिखाए, डिजिटल अरेस्ट से लेकर फर्जी केवाईसी तक किया सतर्क
Sun, 19 Jul 2026 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। बदलते समय के साथ साइबर ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को टूंडला स्थित क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण बैंक में साइबर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें पुलिस की साइबर सेल ने बैंक ग्राहकों और आमजन को ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों से बचने के व्यावहारिक उपाय बताए तथा किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने की अपील की।
शुक्रवार को क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण बैंक, टूंडला में आयोजित साइबर जागरूकता संगोष्ठी में साइबर सेल के एएसआई किशोर पाराशर एवं आरक्षी अंकित वर्मा ने प्रतिभाग किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, केवाईसी अपडेट के नाम पर होने वाली ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, निवेश और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर किए जा रहे साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, सीवीवी, एटीएम पिन या बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और लालच या डर पैदा करने वाले फोन कॉल पर तुरंत भरोसा न करें।
साइबर सेल टीम ने लोगों को बताया कि यदि किसी के साथ साइबर ठगी हो जाए तो समय गंवाए बिना 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं या पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत करें। त्वरित शिकायत से ठगी गई धनराशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। कार्यक्रम के दौरान बैंक ग्राहकों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका साइबर सेल टीम ने सरल भाषा में समाधान किया।