फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: गुजरात तक फैला था नेटवर्क, एक दिन में की थीं तीन लूट; मुठभेड़ में ढेर सुमित और अंकित के आतंक की कहानी

Sun, 19 Jul 2026 12:00 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Sun, 19 Jul 2026 12:00 PM IST
सार

यूपी के फिरोजाबाद जिले में मुठभेड़ में ढेर दोनों बदमाश पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे। सुमित का आपराधिक नेटवर्क उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि गुजरात तक फैला था। दोनों ही बदमाशों ने पिछले लंबे समय से इटावा और आसपास के जिलों की पुलिस की नाक में दम कर रखा था।

विज्ञापन
Firozabad encounter Sumit and Ankit who were killed in shootout faced multiple criminal cases
firozabad encounter - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के फिरोजाबाद जिले में एसओजी और शिकोहाबाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में ढेर हुआ 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश सुमित उर्फ सोनू बेहद शातिर और दुस्साहसिक अपराधी था। सुमित का आपराधिक नेटवर्क उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि गुजरात तक फैला था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी जैसे गंभीर अपराधों के करीब 30 मुकदमे दर्ज थे। वहीं, मुठभेड़ में मारा गया उसका दूसरा साथी अंकित भी पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था, जिस पर इटावा के चौबिया थाने से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।


मारे गए सुमित पर फिरोजाबाद और इटावा जनपद से 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसका खौफ इस कदर था कि उसने पूर्व में एक ग्राम प्रधान की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी। दूसरी तरफ, उसका साथी अंकित भी कम शातिर नहीं था। अंकित ने वर्ष 2025 में इटावा के बसरेहार थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया था और उसका ऑटो लूटकर फरार हो गया था। इन दोनों ही बदमाशों ने पिछले लंबे समय से इटावा और आसपास के जिलों की पुलिस की नाक में दम कर रखा था।

 
Firozabad encounter Sumit and Ankit who were killed in shootout faced multiple criminal cases
माैके पर मोर्चा संभाले पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने सुमित के अपराध करने के अनोखे और शातिर पैटर्न का खुलासा किया है। सुमित किसी भी बड़ी वारदात को अंजाम देने से ठीक पहले एक मोटरसाइकिल लूटता था, ताकि पुलिस को चकमा दे सके। करीब 3 माह पूर्व उसने मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र में एक लूट की वारदात को अंजाम दिया और वहां से बाइक लूटी। दन्नाहार से लूटी गई बाइक लेकर वह शिकोहाबाद पहुंचा। यहां पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने एक और बाइक लूटी। इसके बाद मैनपुरी चौराहे से आवास-विकास कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर आगरा से बस से उतरे एक दंपती को निशाना बनाया और महिला के गले से सोने की चेन झपटकर लूटा था। इसके तुरंत बाद वह वापस मैनपुरी भागा और वहां भी उसी दिन एक और लूट की वारदात को अंजाम दे डाला।

 
Firozabad encounter Sumit and Ankit who were killed in shootout faced multiple criminal cases
मुठभेड़ के दाैरान जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसओजी सिपाही डेविड का सफल ऑपरेशन, पेट से निकाली गई बदमाशों की गोली
सिपाही डेविड चौहान का आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल में सफल ऑपरेशन किया गया है। डॉक्टरों की टीम ने जटिल ऑपरेशन के बाद सिपाही के पेट में धंसी बदमाशों की गोली को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फिलहाल डेविड को आईसीयू में रखा गया है, जहां उनकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वहीं, सिपाही पुष्पेंद्र चौधरी भी इस गोलीबारी में घायल हुए थे। बदमाशों की एक गोली उनके कंधे को चीरती हुई निकल गई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुष्पेंद्र का भी उपचार अस्पताल में चल रहा है और अब उनकी हालत में काफी सुधार है। डॉक्टरों ने पुष्पेंद्र को पूरी तरह खतरे से बाहर बताया है। पुलिस और प्रशासनिक महकमे के वरिष्ठ अधिकारियों ने आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल पहुंचकर डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Firozabad encounter Sumit and Ankit who were killed in shootout faced multiple criminal cases
दहशत में आए लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए ढेर बदमाशों के शव
मुठभेड़ के दौरान मारे गए बदमाशों सुमित उर्फ सोनू और अंकित के शवों का शुक्रवार देर रात पोस्टमार्टम पैनल के माध्यम से कराया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया। शनिवार तड़के परिजन शवों को अपने गृह जनपद इटावा के लिए लेकर रवाना हो गए। इधर, रात भर मोर्चरी पर गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह, इंस्पेक्टर रवि त्यागी और संजीव दुबे पूरी रात यहां मौजूद रहे। परिजन को पूरे घटनाक्रम से भी अवगत कराया।

 
विज्ञापन
Firozabad encounter Sumit and Ankit who were killed in shootout faced multiple criminal cases
फिरोजाबाद मुठभेड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सभी मुकदमों में दाखिल होगी फौती रिपोर्ट, बंद होंगे कानूनी केस
बदमाश सुमित उर्फ सोनू और अंकित के खिलाफ विभिन्न जनपदों के थानों और न्यायालयों में चल रहे मुकदमों का अब कानूनी रूप से अंत होगा। पुलिस द्वारा दोनों मृत अपराधियों के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर फौती रिपोर्ट (मृत्यु आख्या) दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही विवेचना स्तर या अदालतों में लंबित सभी मामले स्थाई रूप से बंद कर दिए जाएंगे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed