{"_id":"6964fa2a98ddf062030b77fd","slug":"two-young-men-falling-off-motorcycle-on-road-way-to-sister-house-food-driver-fled-scene-in-ghazipur-2026-01-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण हादसा: दो युवकों के सिर पर चढ़ गई बस...मौत, खिचड़ी लेकर जा रहे थे बहन के घर; लाश देख मां बेसुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण हादसा: दो युवकों के सिर पर चढ़ गई बस...मौत, खिचड़ी लेकर जा रहे थे बहन के घर; लाश देख मां बेसुध
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 12 Jan 2026 07:13 PM IST
सार
Ghazipur News: यूपी के गाजीपुर जिले में दर्दनाक हादसे ने दो युवकों की जान ले ली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हेलमेट लगाए होते तो शायद दोनों की जान बच जाती। दोनों युवक बहन के घर खिचड़ी पहुंचाने जा रहे थे।
विज्ञापन
1 of 5
अजय और इंद्रजीत की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Road Accident in Ghazipur: शादियाबाद कस्बा दयालपुर के पास जंगीपुर-बहरियाबाद मार्ग पर सोमवार की दोपहर 12.30 बजे अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार अजय राजभर (30) और साथी इंद्रजीत राजभर (27) की सामने से आ रहे निजी बस से कुचलकर मौत हो गई।
2 of 5
दर्दनाक हादसे के बाद माैके पर माैजूद पुलिस और भीड़।
- फोटो : संवाद
आजमगढ़ के तरवां स्थित भारथीपुर निवासी बाइक सवार युवक बहन के घर चौकड़ी हंसराजपुर खिचड़ी पहुंचाने जा रहे थे। इधर, हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
3 of 5
सड़क पर भीड़ को नियंत्रित करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना के भारथीपुर निवासी अजय राजभर साथी इंद्रजीत राजभर के साथ चौकड़ी हंसराजपुर निवासी बहन पूनम के घर खिचड़ी पहुंचाने के लिए जा रहे थे। घटना स्थल पर छानबीन के दौरान आसपास के लोगों ने बताया कि बाइक सवार शादियाबाद की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शव के पास बिलखते परिजन।
- फोटो : संवाद
वहीं, गाजीपुर से एक बस बहरियाबाद की ओर जा रही थी। कस्बा दयालपुर गांव के सामने अचानक अनियंत्रित होकर बाइक सहित दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इधर, सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बस दोनों के सिर पर चढ़ते हुए आगे बढ़ गई। जबतक आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचते चालक बस लेकर भाग गया।
विज्ञापन
5 of 5
शव का पंचनामा करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
दुर्घटना इतनी भयानक थी कि बस का पिछला पहिया दोनों युवकों के सिर पर चढ़ते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चौकड़ी हंसराजपुर निवासी राजेश राजभर ने बताया कि अजय खिचड़ी लेकर आ रहा था। उधर, घटना की जानकारी होते ही बहन पूनम बिलखते-बिलखते अचेत हो जा रही थीं।
थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अगर युवकों ने हेलमेट लगाया होता तो शायद उनकी जान बच जाती। फिलहाल छानबीन की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।