नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पिछले जुमे शहर में नमाज के बाद हुई हिंसा से सबक लेकर इस जुमे की नमाज पर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। जिले में 612 हॉट स्पॉट यानी सर्वाधिक संवेदनशील स्थान चिह्नित किए गए हैं। इन सभी जगहों पर फोर्स के साथ एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसी तरह हर थाने में चार-चार सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पूरी व्यवस्था की निगरानी के लिए एडीएम रैंक के सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा कमिश्नर, एडीजी रेंज, डीएम, एसएसपी समेत सभी आला अफसर लगातार क्षेत्र का भ्रमण करते रहेंगे।
{"_id":"5e05a70f8ebc3e87a76289b1","slug":"gorakhpur-violence-612-hotspots-marked-police-in-the-district-after-caa-protest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में बवाल: जिले में 612 हॉट स्पॉट चिह्नित, पुलिस की रहेगी खास नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में बवाल: जिले में 612 हॉट स्पॉट चिह्नित, पुलिस की रहेगी खास नजर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 27 Dec 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
जुमा नमाज को देखते हुए मदीना मस्जिद के सामने लगी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
घंटाघर के पास तैनात पुलिस बल।
- फोटो : अमर उजाला
एडीएम (सिटी) राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। किसी ने जिले की शांति व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने बताया कि नखास, रेती रोड, घंटाघर समेत मुस्लिम बहुल इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। ड्रोन से भी कई इलाकों में नजर रखी जाएगी। हर छोटी-बड़ी घटना की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में धारा 144 लागू है।
- फोटो : अमर उजाला
पैरामिलिट्री फोर्स के साथ डीएम, एसएसपी ने की गश्त
लोगों को सुरक्षा का अहसास कराने के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में पैदल गश्त की। कोतवाली इलाके के नखास, रेती, शाहमारूफ, घंटाघर में डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने पैरामिलिट्री और पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान लोगों से अपील की कि वे शांति बनाए रखे। साथ ही चेतावनी भी दी कि जिले में धारा 144 लागू है कहीं पर भी चार लोग से ज्यादा एकत्र हुए तो कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि शांति बनाएं रखें।
- फोटो : अमर उजाला
डीएम, एसएसपी के अलावा अलग-अलग जगहों पर क्षेत्राधिकारियों ने पुलिस के साथ गश्त की। सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह ने गोरखनाथ के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल मार्च किया। सीओ कोतवाली वीपी सिंह ने दोपहर में इलाके में पैदल मार्च किया। इस दौरान लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी भी दी। लोगों से अपील की कि वे सहयोग बनाए रखें।
विज्ञापन
पुलिस लगातार लोगों से संपर्क कर शांति की अपील कर रही है।
- फोटो : अमर उजाला
थाने में बैठक कर शांति की अपील
गोरखपुर। गोरखनाथ थाने में बृहस्पतिवार की दोपहर ढाई बजे से मुस्लिम समाज के लोगों के साथ पुलिस ने बैठक की। इस दौरान मौजूद एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ, सीओ गोरखनाथ प्रवीण कुमार सिंह ने लोगों से शांति की अपील की और किसी भी हाल में सड़क पर एकत्र न होने की नसीहत दी। इसके पूर्व बुधवार को कोतवाली और राजघाट थाने में भी बैठक की गई थी। गया पुलिस लगातार लोगों से संपर्क कर शांति की अपील कर रही है।