नागरिकता संशोधन कानून के विरोध की आड़ में नखास चौराहे पर हुए बवाल को लेकर इसबार जुमे की नमाज के लिए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। अफसरों ने बुधवार को थाने पर एकबार फिर प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक की, लेकिन इसबार अंदाज कुछ बदला रहा।
{"_id":"5e045c7d8ebc3e87d97f4652","slug":"gorakhpur-violence-police-says-only-sentenced-will-be-sent-to-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर हिंसाः अफसरों ने दिया भरोसा, उपद्रव के दोषियों को ही भेजेंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर हिंसाः अफसरों ने दिया भरोसा, उपद्रव के दोषियों को ही भेजेंगे जेल
Fri, 27 Dec 2019 10:40 AM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 27 Dec 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
बवाल के बाद पुलिस शहर में सतर्क हो गई है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
police
- फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस से उत्पीड़न ना करने की आवाज उठाई तो पुलिस ने भरोसा दिलाया कि किसी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा। साक्ष्यों के आधार पर ही गिरफ्तारी और कार्रवाई होगी लेकिन, आप को भी मदद करना होगा। पिछली बार की तरह नहीं, बल्कि इस बार कोई उत्पात ना होने पाए, ऐसी मदद करनी होगी। चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। बवाल करने वालों से सख्ती से निपटने की तैयारी भी कर ली गई है।
आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ, एडीएम सिटी आरके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू है, कोई भी बिना अनुमति के किसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन, सभा एवं सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार, भ्रामक संदेश व आपत्तिजनक टिप्पणी न करे। जिसने भी कानून व्यवस्था, सौहार्द बिगाड़ने का काम किया, उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
ऐसा करने से रोकने की जिम्मेदारी पुलिस के साथ पीस कमेटी एवं समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों की भी है। बैठक में शामिल हिंदू एवं मुस्लिम समुदाय के लोगों से शांति एवं आपसी सद्भाव बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा, सीओ कोतवाली वीपी सिंह, राजघाट, कोतवाली एवं तिवारीपुर के थानेदार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बवाल नियंत्रण का रिहर्सल किया
आंसू गैस छोड़ने में फिसड्डी साबित हुए पुलिस वालों को अफसरों ने बुधवार को एक बार फिर प्रशिक्षण दिया। बवाल पर नियंत्रण करने के बारे में जानकारी दी गई और मौके पर बवाल का सीन क्रिएट कर रिहर्सल कराया गया। एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता खुद ही इस रिहर्सल में मौजूद रहे।
आंसू गैस छोड़ने में फिसड्डी साबित हुए पुलिस वालों को अफसरों ने बुधवार को एक बार फिर प्रशिक्षण दिया। बवाल पर नियंत्रण करने के बारे में जानकारी दी गई और मौके पर बवाल का सीन क्रिएट कर रिहर्सल कराया गया। एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता खुद ही इस रिहर्सल में मौजूद रहे।