{"_id":"5e0240288ebc3e87da176f3b","slug":"helmet-wear-husband-co-driving-wife-awarded-by-traffic-police-gorakhpur-also-advised","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हेलमेट पहने वाहन चालकों की पत्नियों को ट्रैफिक पुलिस का ऑनस्पॉट तोहफा, अनोखी नसीहत दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट पहने वाहन चालकों की पत्नियों को ट्रैफिक पुलिस का ऑनस्पॉट तोहफा, अनोखी नसीहत दी
Wed, 25 Dec 2019 10:39 AM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 25 Dec 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
हेलमेट पहनने वालों की पत्नियां ‘सर्वश्रेष्ठ’
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटे चालान लगाने के बावजूद चालान के मामले कम नहीं हो रहे। ज्यादातर चालान हेलमेट न पहनने को लेकर हुए हैं। गोरखपुर में ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों में हेलमेट पहनने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के मकसद से अनोखा ऑफर निकाला। हेलमेट पहने वाहन चालकों की पत्नियों को ऑन द स्पॉट तोहफा दिया। साथ ही, उन्हें अपने पति को लेकर अनोखी नसीहत भी दी, जिसकी बहुत चर्चा है।
एसपी ट्रैफिक ने 50 महिलाओं को दिया सर्वश्रेष्ठ पत्नी का प्रशस्ति पत्र
- फोटो : अमर उजाला
बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करने के लिए मंगलवार से ट्रैफिक पुलिस ने अनोखा अभियान शुरू किया। हेलमेट पहने लोगों को एसपी सिटी आदित्य प्रकाश वर्मा ने शहर के विभिन्न चौराहों पर रोका, तारीफ की और उनकी पत्नी को सर्वश्रेष्ठ पत्नी का प्रशस्ति पत्र सौंपा। मंगलवार को 50 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि मोहद्दीपुर, छात्रसंघ चौराहा, यातायात तिराहा, धर्मशाला बाजार समेत शहर के कई अन्य चौराहे पर जो बाइक चालक हेलमेट लगाकर पत्नी के सफर करते मिले। उन्हें रोककर महिला का नाम, पता पूछा गया और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पत्नियों को ट्रैफिक पुलिस का ऑनस्पॉट तोहफा
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान बिना हेलमेट लगाए जा रहे दंपति को भी रोका गया और जागरूक किया गया। ऐसी महिलाओं ने आईंदा पति को बिना हेलमेट पहने बाइक से नहीं जाने देने का आश्वासन दिया। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि महिलाओं और बच्चों की प्रेरणा से कई लोगों ने हेलमेट पहनना शुरू कर दिया है। इसे प्रोत्साहित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
50 महिलाओं को दिया सर्वश्रेष्ठ पत्नी का प्रशस्ति पत्र
- फोटो : अमर उजाला
प्रशस्ति पत्र पाने वाली पत्नियां बोलीं
मेरे पति हमेशा से हेलमेट पहनकर चलते हैं। कभी जल्दबाजी में भूलते हैं तो मैं याद दिला देती हूं। आज प्रशस्ति पत्र पाकर खुश हूं। सभी को हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाना चाहिए। अपने बच्चों को भी यही सीख देती हूं। - विद्यावती देवी पत्नी रामेश्वर, चौरीचौरा
पतिदेव सालों से बगैर हेलमेट बाइक नहीं चलाते। इन्हें कभी याद भी नहीं दिलाना पड़ता। यही सीख बच्चों को भी देते हैं। हेलमेट हादसों से तो सुरक्षित रखता ही है, ठंडी, गर्मी हो या बरसात मौसम की मार से भी बचाता है।- आसमा खातून पत्नी मोहम्मद हनीफ, बेलीपार