फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूल्हा बनने से पहले युवक की अर्थी निकली, कुत्ते ने पहचान लिया-किसने किया कत्ल!

Wed, 25 Dec 2019 10:39 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज Published by: विजय जैन Updated Wed, 25 Dec 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
boy murder in kushinagar, dog recognized the sniffer house, who killed it!
युवक की फाइल फोटो, घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
धूमधाम से सगाई की रस्म पूरी हुई थी। घर में बेटे की बरात की तैयारी चल रही थी, लेकिन दूल्हा बनने से पहले युवक की हत्या हो गई। खुशियां मातम में बदल गई। एक कुत्ता घटनास्थल से 3 किलोमीटर दूर एक घर तक पहुंच गया, जिसमें रहने वाले लोगों के खिलाफ ही युवक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।


वारदात, कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र का है, पिपरा लालमन निवासी 26 वर्षीय अश्विनी कुमार मिश्रा की गला काटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर ढाढ़ा और बल्डीहा गांव के बीच नहर की पटरी पर खून से लथपथ उसका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अश्विनी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एएसपी की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम ने घटना स्थल की पड़ताल के बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास शुरू कर दिया। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
boy murder in kushinagar, dog recognized the sniffer house, who killed it!
मारे गए युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पिपरा लालमन गांव निवासी अश्विनी मिश्रा की शादी गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज में तय थी। चार माह पहले परिवार के लोगों ने धूमधाम से सगाई की रस्म पूरी की थी। जबकि मई में शादी की तिथि तय थी। शादी को लेकर  घर में अभी से तैयारियां शुरू हो चुकी थीं। परंतु मंगलवार की सुबह हत्या की सूचना मिलते ही मां सावित्री बेहोश हो गईं। अश्वनी दो भाइयों में बड़े थे। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। पूरे गांव के लोग इकट्ठा हो गए। घर में जिस बेटे के बरात की तैयारी हो रही थी उसकी हत्या से पूरा परिवार टूट गया।
boy murder in kushinagar, dog recognized the sniffer house, who killed it!
युवक की फाइल फोटो, जांच में जुटी डॉग स्कवायड। - फोटो : अमर उजाला
शाम को पिता से हुई थी बात
मृतक अश्विनी कुमार मिश्रा के पिता सुनील मिश्रा ने पुलिस को बताया कि अश्विनी मिश्रा सोमवार की सुबह बाइक से गोरखपुर बैंक गए थे। शाम को भी उनके मोबाइल पर बात हुई थी। उसने अभी गोरखपुर में ही रहने की बात बताई थी, लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तब खोजबीन की गई। उसके मोबाइल पर फोन करने पर फोन रिसीव नहीं हुआ। पिता का आरोप है कि आरोपियों से पुरानी रंजिश चल रही थी और उन लोगों ने हत्या करने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
boy murder in kushinagar, dog recognized the sniffer house, who killed it!
डॉग स्कवायड का एक डॉग हत्यारोपी के घर तक पहुंचा। - फोटो : अमर उजाला
तीन किलोमीटर दूर तक पहुंचा डॉग स्क्वॉड
घटना के बाद मौके पर पहुंचा डॉग स्क्वाड लोगों में कौतूहल का विषय बन गया। भीड़ में मौजूद हर कोई डॉग स्क्वॉड के कार्य करने के तरीके को देख कर हैरान था। घटना स्थल से गंध सूंघने के बाद प्रशिक्षित कुत्ता वहां से तीन किलोमीटर दूर स्थित आरोपियों के घर तक पहुंच गया। वहां आरोपी घर में ताला बंद कर पहले ही फरार हो चुके थे। एक घर से एक कपड़ा भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
boy murder in kushinagar, dog recognized the sniffer house, who killed it!
घटनास्थल की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
कोचिंग क्लास जा रहे बच्चों ने देखा शव

मंगलवार सुबह कोचिंग क्लास जा रहे कुछ बच्चों ने नहर की पटरी पर खून से सना हुआ  शव देखकर शोर मचाया। वहां काफी संख्या में लोग जुट गए। लोगों की सूचना पर वहां पुलिस भी पहुंच गई। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसी जगह पर किसी धारदार हथियार से गला काट कर हत्या की गई होगी। वहां काफी खून भी फैला हुआ था। मृत युवक के कपड़ों की तलाशी ली गई तो उसमें से मोबाइल फोन, विजटिंग कार्ड और कुछ अन्य कागजात मिले। उस पर अश्विनी कुमार मिश्रा का नाम अंकित था। लेकिन उस पर पता गोरखपुर का था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed