सब्सक्राइब करें

दिव्यांग ने आग लगाने से पहले बनाया था वीडियो, सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल

डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज Published by: विजय जैन Updated Fri, 27 Dec 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
video viral on social media after man suicide
रोते हुए परिजन। - फोटो : अमर उजाला
माना दोनों पैरों से मैं भले दिव्यांग हूं, लेकिन आपकी और हमारे सोच में काफी फासले हैं। ये बातें पुलिस से प्रताड़ित दिव्यांग छोटू बाबा उर्फ जगरनाथ उपाध्याय ने मरने से पहले कहा था। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending Videos
video viral on social media after man suicide
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
1 मिनट 44 सेकेंड का बनाया वीडियो
दिव्यांग छोटू बाबा ने पुलिस चौकी से प्रताड़ित होकर वापस घर लौटा। उसके बाद देर शाम को गांव के कुछ युवाओं के साथ गांव के बाहर सिवान में एक सड़क पर वीडियो बनाया था। बीते करीब तीन माह से पुलिस द्वारा प्रताड़ित दिव्यांग छोटू बाबा ने इस एक मिनट 44 सेकेंड के वीडियो में कह रहा है कि मटरा निवासी एक व्यक्ति है जो पुलिस का करीबी है और रिश्ते में मेरा साढ़ू लगता है लेकिन अब उससे मेरा रिश्ता खत्म हो चुका है। मेरा किसी से कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
video viral on social media after man suicide
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। - फोटो : अमर उजाला

गांव का सम्मानित व्यक्ति हूं
उसने वीडियो में बताया कि हम हंसी खुशी से रह रहे थे। मैं गांव का एक सम्मानित व्यक्ति हूं लेकिन पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा व एक काले रंग का सिपाही तथा रिश्ते में लगने वाला मेरा साढ़ू हमारे साथ साजिश कर 22 दिसंबर को पुलिस चौकी पर बुलाकर मुझे जलील किया गया। इसके कारण मैं यह कदम उठाने जा रहा हूं। मरने के बाद आप लोग कार्रवाई कीजिएगा। दिव्यांग युवक की मौत के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

video viral on social media after man suicide
- फोटो : अमर उजाला

जांच करने गांव पहुंचे मजिस्ट्रेट
इंडो-नेपाल बॉर्डर से सटे गांव शीतलपुर के टोला किशुनपुर निवासी दिव्यांग युवक छोटू बाबा उर्फ जगरनाथ उपाध्याय (24) द्वारा आग लगाकर जान देने के मामले में बुधवार को दो सदस्यीय मजिस्ट्रेटी टीम जांच के लिए गांव पहुंची। अपर उपजिलाधिकारी अविनाश कुमार व नायब तहसीलदार निचलौल रवि कुमार सिंह ने बताया की अभी जांच चल रही है। बयान लिए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी अभी आनी है। साथ ही दिव्यांग युवक द्वारा मौत से पहले बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। सारी रिपोर्ट आने के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई होगी। मृत की छोटी बहन अन्नू उपाध्याय, मां कुसमावती देवी, भाई अमरनाथ व कमलेश का बयान दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो में उसे अपमानित करने को लेकर तीन लोगों का जिक्र किया गया है।

विज्ञापन
video viral on social media after man suicide
दिव्यांग का भाई। - फोटो : अमर उजाला
एक गिरफ्तार, तीन फरार

दिव्यांग युवक जगरनाथ उपाध्याय की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के सगे छोटे भाई सहित चार लोगों के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। थानाध्यक्ष बिहागड़ सिंह ने बताया कि आरोपी महिला आशा देवी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य तीन आरोपी अविनाश उपाध्याय, रामदरश व एक अन्य की तलाश की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed