{"_id":"668b744f6ceff6f9850bdb62","slug":"hathras-stampede-mobile-phones-and-cameras-were-not-allowed-inside-witness-told-the-reason-for-stampede-2024-07-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hathras Stampede: इसलिए किसी को अंदर नहीं ले जाने देते थे मोबाइल और कैमरा... गवाह ने बताया भगदड़ मचने का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Stampede: इसलिए किसी को अंदर नहीं ले जाने देते थे मोबाइल और कैमरा... गवाह ने बताया भगदड़ मचने का कारण
Mon, 08 Jul 2024 11:09 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 08 Jul 2024 11:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras Stampede
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस के सिकंदराराऊ में हुई भगदड़ के बाद अब एजेंसी और पुलिस की टीम जांच में जुटी हैं। इस पूरे घटनाक्रम का कोई भी वीडियो फुटेज नहीं सामने आया है। इसके कुछ ऐसे ही वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें जीटी रोड पर वाहनों में सवार होकर जाते कुछ लोग भीड़ कैद करते हुए निकल रहे हैं। इसके अलावा कोई चश्मदीद वीडियो साक्ष्य नहीं मिला है।
hathras stampede
- फोटो : पीटीआई
एक वीडियो ऐसा जरूर आया है कि बाबा का काफिला भीड़ से होकर तेजी से निकला है और उनके बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड पीछे जा रहे हैं। फिर भगदड़ में मौतों का कोई वीडियो नहीं है।
Hathras Stampede
- फोटो : अमर उजाला
इस सबके पीछे की मूल वजह यही है कि बाबा के आयोजन में लोगों को मोबाइल-कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं होती थी। इसके पीछे की मूल वजह है कि कहीं लोग किसी भी हरकत या गतिविधि को कैद न कर लें। इसी वजह से पुलिस-प्रशासन को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
hathras stampede
- फोटो : अमर उजाला
यातायात प्रबंध में जुटी पुलिस भी न बना सकी वीडियो
भगदड़ की ये घटना आयोजन स्थल के बाहर जीटी रोड पर हुई। जीटी रोड पर यातायात प्रबंधन में पुलिस लगी थी। मगर वह भी इतनी दूर थी कि भगदड़ के दौरान के कोई वीडियो नहीं बना सकी। जो शायद साक्ष्य बनते।
भगदड़ की ये घटना आयोजन स्थल के बाहर जीटी रोड पर हुई। जीटी रोड पर यातायात प्रबंधन में पुलिस लगी थी। मगर वह भी इतनी दूर थी कि भगदड़ के दौरान के कोई वीडियो नहीं बना सकी। जो शायद साक्ष्य बनते।
विज्ञापन
hathras stampede
- फोटो : अमर उजाला
गवाह बोला- बाबा ने कहा, चरण रज लेकर जाना... तभी मची भगदड़
धर्मगुरु नारायण साकार विश्व हरि भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ में हुई 121 मौतों के मामले की जांच कर रहे न्यायिक आयोग की तीन सदस्यीय टीम ने स्थानीय लोगों और हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। कुल 34 लोगों ने बयान दर्ज कराए। एक गवाह ने कहा कि बाबा ने कहा था कि सत्संग के बाद चरण रज लेकर जाना। इसके चक्कर में लोग एक-दूसरे पर गिर गए और भगदड़ मच गई।