फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जौनपुर: पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर कैसे मचा बवाल, हाल बयां करतीं ये तस्वीरें

Sat, 13 Feb 2021 12:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 13 Feb 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
youth died in detained villagers and people anger around police station force deployed see the images in jaunpur
मृतक युवक की मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हिरासत में एक युवक की मौत से बवाल मच गया। ग्रामीणों ने जौनपुर-प्रयागराज मुख्य मार्ग को चकमिर्जापुर गांव के सामने जाम लगाने के बाद पथराव शुरू कर दिया, जिसमें सीओ समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना बक्शा थाना क्षेत्र की है। एक फरवरी को शिवगुलामगंज के पास हुई लूट के मामले में पूछताछ के लिए गुरुवार को एक युवक को हिरासत में लिया था। जिसकी गुरुवार रात थाने में मौत हो गई थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। देखें अगली स्लाइड्स...।

youth died in detained villagers and people anger around police station force deployed see the images in jaunpur

सुबह दस बजे से शुरू हुआ जाम शाम 4 बजे तक जारी रहा। पूर्व सांसद धनंजय सिंह और एसपी के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। उधर, इस मामले में एसपी ने सख्त कार्रवाई करते हुए बक्शा थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।

youth died in detained villagers and people anger around police station force deployed see the images in jaunpur

पुलिस ने गुरुवार शाम कृष्णा उर्फ किशन उर्फ पुजारी को हिरासत में लिया था। उसे थाने ले जाकर घंटों पूछताछ की गई। आरोप है कि इस दौरान उसकी जमकर पिटाई की गई, जिससे उसकी हालत खराब हो गई। पुलिस कृष्णा को नौपेड़वा सीएचसी ले गई, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही ग्रामीण उग्र हो गए और जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर हंगामा करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
youth died in detained villagers and people anger around police station force deployed see the images in jaunpur

इस दौरान पुलिस से उनकी तीखी नोक-झोंक हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने जौनपुर-प्रयागराज मार्ग को पकड़ी ब्लाक चौराहा के पास जाम कर दिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस पहुंची तो उनकी ग्रामीणों से झड़प हो गई और लोग पथराव करने लगे। इसमें सीओ सिटी जितेंद्र दुबे, लाइन बाजार थाने के इंस्पेक्टर क्राइम संतोष श्रीवास्तव, एसआई जयसिंह समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। बाद में डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी राजकरन नय्यर, सीआरओ राजकुमार द्विवेदी सहित भारी फोर्स मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
youth died in detained villagers and people anger around police station force deployed see the images in jaunpur

डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया, मगर कुछ देर बाद महिलाओं ने फिर से जाम लगा दिया। वे  शव को मौके पर लाने और दोषी पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग कर रहीं थीं। अपराह्न साढ़े तीन बजे पूर्व सांसद धनंजय सिंह भी पहुंच गए। डीएम-एसपी से वार्ता की। करीब आधे घंटे की वार्ता के बाद जाम समाप्त करने पर परिजन राजी हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed