सब्सक्राइब करें

मौनी अमावस्या: सूर्योदय होते ही घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, पूर्वांचल में लगाई आस्था की डुबकी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 12 Feb 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Mouni Amavasya: Devotees gathered at ghats as soon as sunrise dip of faith in Purvanchal 
श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी सहित पूर्वांचल के जिलों में मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है। सूर्योदय के साथ लोगों ने स्नान शुरू कर दिया। आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर समेत कई जिलों में लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। देखें अगली स्लाइड्स...।

Trending Videos
Mouni Amavasya: Devotees gathered at ghats as soon as sunrise dip of faith in Purvanchal 
श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी। - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को अमावस्या होना शुभ

वाराणसी में भी श्रद्धालुओं ने घाटों पर डुबकी लगाई। सूर्योदय के साथ ही दशाश्वमेध घाट समेत कई घाटों पर श्रद्धालु गंगा में स्नान करने पहुंच गए। पं. मिश्र ने बताया कि गुरुवार को श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र में मौनी अमावस्या रहेगी। जिससे ध्वज और श्रीवत्स नाम के 2 शुभ योग भी रहेंगे। ज्योतिष के संहिता ग्रंथों के मुताबिकए बृहस्पति वार को अमावस्या होना शुभ माना गया है। इस बार अमावस्या पर बृहस्पति और चंद्रमा श्रवण नक्षत्र में रहेंगे। जिससे गजकेसरी योग बन रहा है। इस कारण ये पर्व और भी शुभ हो गया है। इन शुभ योगों के कारण सितारों के अशुभ असर में कमी आएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mouni Amavasya: Devotees gathered at ghats as soon as sunrise dip of faith in Purvanchal 

बलिया में घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, लगा जाम
बलिया जिले में मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा व सरयू के विभिन्न घाटों पर शुक्रवार को आस्था की डुबकी लगाई। स्नान पर्व के कारण घाटों पर भीड़ होने से बक्सर की सीमा पर स्थित भरौली से सोहांव गांव तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसकी वजह से लगभग 7 किलोमीटर के एरिया में लंबा जाम लगा, जिसे छुड़ाने में पुलिस को काफी पसीना बहाना पड़ा।

Mouni Amavasya: Devotees gathered at ghats as soon as sunrise dip of faith in Purvanchal 

मऊ में भी लगाई आस्था की डुबकी
मऊ जिले में मौनी अमावस्या के दिन दोहरीघाट स्थित सरजू तट पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान सुबह से ही दूर दराज से श्रद्धालु दोहरीघाट पहुंचने लगे थे। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस लगाई गई थी।

मौनी अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब
आजमगढ़ जिले में मौनी अमावस्या पर क्षेत्र के पौराणिक धार्मिक स्थलों दुर्वासा धाम, भैरोबाबा, अवंतिकापुरी और महामंडलेश्वर धाम के सरोवरों और नदियों में श्रद्धालुओं ने गुरुवार को आस्था की डुबकी लगाई। मंदिरों में पूजन-अर्चन के बाद दान-पुण्य किया। परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मनौती मांगी। घंटे-घड़ियाल से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।

विज्ञापन
Mouni Amavasya: Devotees gathered at ghats as soon as sunrise dip of faith in Purvanchal 

पचबहनी स्नान : मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
चौबेपुर। मौनी अमावस्या पर लगने वाले पचबहनी स्नान पर्व पर गुरुवार को श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर मार्कंडेय महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। पचबहनी स्नान गंगा अवतरण से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल के लोगों के लिए मौनी अमावस्या के दिन बलुआ सरसौल, मुरीदपुर, परनापुर, गौरा उपरवार, चंद्रावती तक गंगा की धारा पश्चिम दिशा में है।

यहां स्नान करना पुण्य माना जाता है। भोर से ही गंगा के किनारे वाले गांवों में दूर दराज के लोग आस्था की गंगा में गोता लगाना शुरू कर दिए। दोपहर बाद भीड़ मेले में परिवर्तित हो गई। वहीं गौरा उपरवार मौनी बाबा आश्रम तक पर स्वयं सेवकों ने अलाव की व्यवस्था की थी। सोनबरसा, भगतुआ में जगह जगह चाय व दवाएं भी दी जा रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed