{"_id":"698c0ee33304ac0c860d8ef7","slug":"up-crime-news-wife-lover-arrested-for-murder-of-railway-vendor-in-jhansi-2026-02-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: तीन बच्चों की मां को फेसबुक पर प्यार, पत्नी ने प्रेमी संग मिल कराया पति का कत्ल; जगभान हत्याकांड की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तीन बच्चों की मां को फेसबुक पर प्यार, पत्नी ने प्रेमी संग मिल कराया पति का कत्ल; जगभान हत्याकांड की कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:09 AM IST
सार
झांसी में रेलवे में वेंडर रहे जगभान कुशवाहा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और उसके प्रेमी व उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। अवैध संबंध के आड़े आने पर जगभान की हत्या की गई थी। झांसी रेलवे स्टेशन के बाहर जगभान की लाश मिली थी।
झांसी में रेलवे में वेंडर रहे जगभान कुशवाहा की हत्या उसकी पत्नी किरण कुशवाहा ने अपने प्रेमी शिव कुमार लोधी के साथ मिलकर कराई थी। हत्या के 10 दिन बाद इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने पत्नी किरण, प्रेमी शिव कुमार लोधी एवं उसके दोस्त धर्मेंद्र लोधी को गिरफ्तार कर लिया। शिव कुमार की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल तमंचा समेत कारतूस बरामद कर लिया गया है।
एक फरवरी को झांसी रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित हनुमान मंदिर के पास झाड़ियों से ललितपुर के थाना तालबेहट के तेरई फाटक निवासी जगभान कुशवाहा (40) की खून से सनी लाश बरामद हुई थी। जगभान रेलवे में वेंडर था। वह चेन्नई जाने के लिए 31 जनवरी की रात घर से निकला था।
Trending Videos
2 of 8
जगभान कुशवाहा की हत्या करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बार-बार बयान बदल रही थी पत्नी
एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि जांच के दौरान सबसे पहले जगभान की पत्नी किरण पर ही शक हुआ। वह बार-बार बयान बदल रही थी। हत्या के बाद प्राथमिकी दर्ज कराने को भी राजी नहीं थी। जो चीज बताती थी, क्रॉस चेक कराने में वह बात झूठी निकलती थी।
सीडीआर निकालने पर शिव कुमार का पता चला
उसके मोबाइल का सीडीआर निकालने पर एक नंबर का पता लगा। वह नंबर शिव कुमार का था। शिव कुमार तलाशने पर नहीं मिला। उसकी लोकेशन मध्य प्रदेश में मिल रही थी। कई दिनों तक पुलिस को वह चकमा देता रहा।
4 of 8
जगभान कुशवाहा की हत्या करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार दोपहर में नवाबाद एवं स्वॉट टीम ने उसे रक्सा बाइपास तिराहे पर महादेव कांप्लेक्स के पास से घेरकर गिरफ्तार कर लिया। उसने हत्या में शामिल होने की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन
5 of 8
जगभान कुशवाहा की हत्या करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किरण और शिव कुमार का अफेयर
पुलिस ने किरण समेत धर्मेंद्र निवासी उमरी कला (शिवपुरी) को भी पकड़ लिया। किरण ने बताया कि शिवपुरी के भौती थाना के उमरी कला निवासी शिव कुमार लोधी से छह महीने पहले ही फेसबुक पर दोस्ती हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। पति की गैर मौजूदगी में वह उससे मिलने जाती थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।