फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: खून से सना छुरा लेकर खुद ही पहुंचा थाने, Murder Story जानकर पुलिस हैरान

Sun, 22 Oct 2017 09:31 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 22 Oct 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
after murder killer reached to police station
हत्यारोपी बसंत लाल।
दीपावली की रात बाग ठेकेदार को गला रेतकर मारने के बाद खून से सना छुरा लेकर खुद ही थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने वारदात कबूल कर ली। घटनास्थल की तस्दीक के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। मामला यूपी के फतेहपुर जिले का है। 

 

after murder killer reached to police station
दिलशाद की झोपड़ी में ग्रामीणों की लगी भीड़।

फतेहपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के निबहरा मसवानी मोहल्ला निवासी मोहम्मद शरीफ उर्फ लल्लू का परिवार 22 साल से हुसैनगंज थाने के मिश्रामऊ गांव निवासी बाबूलाल लोधी की अमरूद की बाग का ठेका लिए है। कई सालों से मोहम्मद शरीफ का बेटा दिलशाद (25) बाग की देखभाल कर रहा था। वह बाग में ही झोपड़ी बनाकर रहता था। मिश्रामऊ गांव निवासी बसंत लाल सूरत में नौकरी करता है। बसंत ने बताया कि उसे पत्नी और दिलशाद के बीच अवैध संबंध की सूचना ग्रामीणों से मिली थी। वह त्योहार पर छुट्टी लेकर घर आया है। दिवाली की रात करीब आठ बजे वह दिलशाद की झोपड़ी में पहुंचा। त्योहार मनाने के बहाने दिलशाद को साथ ले गया।

after murder killer reached to police station
एसपी आवास पहुंचे दिलशाद के परिजन।
चंद्रपाल के धान के खेत में बैठकर दोनों ने शराब पी। शौच के बहाने रमेंद्र के ट्यूबवेल के पास पहुंचा। वहां फिर दिलशाद को शराब पिलाई। रात करीब दस बजे नशे में देखकर दिलशाद की पीठ में छुरा भोंक दिया। दिलशाद खेत में गिर पड़ा तो छुरे से ही उसका गला देत दिया। इसके बाद लाश छोड़कर घर चला गया। उसने पत्नी को घर जाकर सारी दास्तां बताई और शुक्रवार की भोर छुरे के साथ थाने पहुंचा। उसने पुलिस के सामने दिलशाद की हत्या कबूल की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
after murder killer reached to police station
ग्रामीणों की लगी भीड़।
बसंत लाल का कहना है कि पत्नी को दिलशाद परेशान करता था। इसी वजह से उसकी हत्या की है। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, सीओ सिटी कपिल देव मिश्रा मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने खून के  नमूने लिए। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि जांच में यह सामने आया कि दिलशाद और पत्नी के बीच अवैध रिश्ते की खुन्नस में बसंत लाल ने हत्या की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed