फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एयरफोर्स लिखी स्कूटी से चलता था आतंकी, महिला ने बताई बेहद अहम बातें, कमरे में मिली ये चीजें

Fri, 14 Sep 2018 08:11 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 14 Sep 2018 08:11 AM IST
विज्ञापन
ATS arrested Hizbul Mujahideen terrorist from Kanpur
पकड़े गए आतंकी के बारे में जानकारी देती महिला - फोटो : अमर उजाला
हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी कमर उल-जमां उर्फ डॉ.हुरैरा ने कानपुर के सामरिक महत्व के क्षेत्र में अपना ठिकाना बनाया था लेकिन पुलिस-प्रशासन को हमेशा की तरह भनक नहीं लगी। जिस मकान में कमर उल-जमां रहता था उससे एक किलोमीटर की परिधि में अहिरवां हवाई अड्डा और एयर ट्रैफिक कंट्रोल का दफ्तर है। आसपास के इलाके में सेना और एयरफोर्स से जुड़े लोगों के घर हैं। कमर उल-जमां एक स्कूटी लेकर वहां आता-जाता था, जिस पर एयरफोर्स लिखा था। इससे एटीएस अफसरों को लग रहा है कि एयरफोर्स से जुड़ा कोई शख्स कमर उल-जमां के संपर्क में रहा है। यह शख्स कौन है, यह पता लगाने में एटीएस और खुफिया अफसर जुट गए हैं।


 
ATS arrested Hizbul Mujahideen terrorist from Kanpur
पकड़े गए आतंकी के बारे में जानकारी देते उजियारी लाल - फोटो : अमर उजाला
चकेरी गांव में रहने वाले उजियारी लाल यादव ने चकेरी मोड़ शिव नगर में दो मंजिला मकान बनवाया है। इस मकान में नीरज, मकसूदन, रेलवे गनमैन (रिटायर्ड) जानी, रिटायर्ड दरोगा प्रेम कुमार पाल का भांजा, प्राइवेट फैक्ट्री कर्मी देवेंद्र और एलएमएल के रिटायर्ड कर्मचारी जीएल सर्खिल समेत नौ लोग किराए पर रहते हैं। इसमें कमर उल-जमां भी शामिल है। उजियारी लाल ने बताया कि करीब दो महीने पहले कमर उल-जमां उनके पास आया था। उसने अपना नाम नहीं बताया था। खुद को एक निजी संचार कंपनी के टॉवर का मैकेनिक बताया था। आईडी (पहचान पत्र) मांगा था, लेकिन वह टाल-मटोल करता रहा।
ATS arrested Hizbul Mujahideen terrorist from Kanpur
पकड़े गए आतंकी के बारे में जानकारी देते उजियारी लाल और महिला - फोटो : अमर उजाला
उजियारी लाल के मुताबिक आज तक उसने पहचान पत्र नहीं दिया। उजियारी के मुताबिक कमर उल-जमां के साथ दो और लोग रहते थे। वे कौन थे, वे नहीं जानते हैं। तीनों की गतिविधियां ऐसी नहीं थी, जिससे उन लोगों पर शक हो। कमर उल-जमां समय पर किराया देता था। किसी तरह की चिकचिक नहीं करता था। एक-दो महीने बाद मकान खाली करने का भी भरोसा दिया था।

कमरे में रात में दो-तीन लोग आते थे
मकान में रहने वाले देवेंद्र की पत्नी पूजा ने पुलिस को बताया कि कमर उल-जमां स्कूटी से गृहस्थी का सामान लाया था। स्कूटी पर एयरफोर्स लिखा था। कमर उल-जमां के कमरे में अक्सर रात में दो-तीन लोग आते थे। भोर में कमरे से निकल जाते थे। उसने उसे अपना नाम करीम बताया था। वह किसी से ज्यादा बात नहीं करता था। पीने का पानी तक बाहर से लेकर आता था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
ATS arrested Hizbul Mujahideen terrorist from Kanpur
पकड़े गए आतंकी के बारे में जानकारी देते जी एल सर्कल और महिला - फोटो : अमर उजाला
एटीएस वाले बोले, सो जाओ बाबा
मकान में भूतल पर रहने वाले एलएमएल के रिटायर्ड कर्मचारी जीएल सर्खिल ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे कई गाड़ियों से सादे कपड़ों में लोग आए थे। सभी गेट खोलकर भीतर आ गए। उसी वक्त वह निजी कार्य से उठे। उनसे कहा कि आप लोग कौन हैं और किससे मिलना है। इस पर उन लोगों ने कहा कि सो जाओ बाबा। इसके बाद वे लोग ऊपर गए। कुछ देर बाद उतरे और करीम को साथ लेकर चले गए। 

साधारण तरीके रहता था
आतंकी कमर उल-जमां जिस कमरे में रहता था, उससे पुलिस को खाना पकाने के कुछ बर्तन, गैस का छोटा सिलिंडर, एक दरी, चटाई, पानी का घड़ा और आरओ के पानी का एक केन के अलावा कुछ और सामान मिला है। इससे साफ है कि आतंकी बहुत साधारण तरीके से कमरे में रह रहा था। उसने कमरे में नया सीलिंग फैन लगाया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed