फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: DCP Satyajeet Gupta and DCP Dinesh Tripathi Conferred President’s Police Medal

कानपुर कमिश्नरेट का बढ़ा मान; डीसीपी सत्यजीत गुप्ता और दिनेश त्रिपाठी को मिला राष्ट्रपति पदक

Fri, 14 Aug 2026 06:45 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 14 Aug 2026 06:45 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर कमिश्नरेट में तैनात दो डीसीपी सत्यजीत गुप्ता और दिनेश त्रिपाठी को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। दोनों अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह सम्मान मिला है।

विज्ञापन
Kanpur: DCP Satyajeet Gupta and DCP Dinesh Tripathi Conferred President’s Police Medal
डीसीपी सत्यजीत गुप्ता और दिनेश त्रिपाठी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस के बेड़े के लिए स्वतंत्रता दिवस का अवसर बेहद गौरवशाली साबित हुआ है। शहर में तैनात दो वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों—डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता और डीसीपी मुख्यालय दिनेश त्रिपाठी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के लिए प्रतिष्ठित 'राष्ट्रपति पुलिस पदक' से सम्मानित किया गया है। दोनों अधिकारियों को यह सम्मान मिलने से पूरे कानपुर पुलिस महकमे में खुशी की लहर है।

विज्ञापन

अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था में निभाई उत्कृष्ट भूमिका

सम्मानित होने वाले अधिकारियों में आईपीएस सत्यजीत गुप्ता वर्तमान में कानपुर कमिश्नरेट में डीसीपी पूर्वी के पद पर तैनात हैं। अपनी पदस्थापना के दौरान उन्होंने पूर्वी जोन में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, शातिर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और जन-सुनवाई को प्राथमिकता देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

महकमे में खुशी की लहर, साथी अधिकारियों ने दी बधाई

दोनों अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक की घोषणा होते ही कानपुर कमिश्नरेट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी। पुलिस आयुक्त सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों डीसीपी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरी कानपुर पुलिस के समर्पण और मेहनत का प्रतीक है। अधिकारियों का मानना है कि इस उपलब्धि से मातहत कर्मचारियों और युवाओं का मनोबल और बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed