फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Tight Security Arrangements Ahead of August 15, Intensive Checking Across City

UP: स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर में हाई अलर्ट; सघन तलाशी संग रेलवे स्टेशन-मॉल में बीडीडीएस और डॉग स्क्वाड तैनात

Fri, 14 Aug 2026 05:41 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 14 Aug 2026 05:41 PM IST
सार

Kanpur News: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस ने शहर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है। पिछले तीन दिनों से व्यापक सुरक्षा और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जनपद की सीमाओं और प्रमुख चौराहों पर नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur: Tight Security Arrangements Ahead of August 15, Intensive Checking Across City
कानपुर में 15 अगस्त के मद्देनजर चाक-चौबंद सुरक्षा - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी है। पुलिस आयुक्त के निर्देशों पर शहर में पिछले तीन दिनों से व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शहर के सभी प्रवेश द्वारों, जनपद की सीमाओं और प्रमुख चौराहों पर पुलिस ने सख्त नाकाबंदी कर रखी है, जहाँ संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन तलाशी ली जा रही है।

विज्ञापन

Kanpur: Tight Security Arrangements Ahead of August 15, Intensive Checking Across City
कानपुर में 15 अगस्त के मद्देनजर चाक-चौबंद सुरक्षा - फोटो : amar ujala

भीड़भाड़ वाले इलाकों में सादे कपड़ों में एलआईयू सतर्क

सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए शहर के प्रमुख बाजारों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, मॉल और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा, किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड की टीमें लगातार संवेदनशील स्थानों की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: Tight Security Arrangements Ahead of August 15, Intensive Checking Across City
कानपुर में 15 अगस्त के मद्देनजर चाक-चौबंद सुरक्षा - फोटो : amar ujala

लोकल इंटेलिजेंस यूनिट की विशेष टीमें सादे कपड़ों में शहरभर में सक्रिय हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही हैं। वहीं, तिरंगा यात्रा और विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों के तय रूटों पर पुलिस की मोबाइल पैट्रोलिंग टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। स्वतंत्रता दिवस के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने भी विशेष डायवर्जन और निगरानी प्लान लागू किया है।

विज्ञापन

Kanpur: Tight Security Arrangements Ahead of August 15, Intensive Checking Across City
कानपुर में 15 अगस्त के मद्देनजर चाक-चौबंद सुरक्षा - फोटो : amar ujala

होटल और धर्मशालाओं को सख्त निर्देश

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधिकारियों ने शहर के होटल, सराय और धर्मशाला प्रबंधकों के साथ बैठक कर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी नए या संदिग्ध व्यक्ति के ठहरने पर उसकी आईडी की जांच की जाए और ज़रा सा भी संदेह होने पर तत्काल डायल-112 या नजदीकी थाने को सूचित करें।





इसके साथ ही, अफवाहों और असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए कानपुर पुलिस की 'सोशल मीडिया सेल' भी 24 घंटे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर सतर्कता बरत रही है। भ्रामक या माहौल बिगाड़ने वाली पोस्ट डालने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed