{"_id":"5a7e96564f1c1ba1268b96e6","slug":"bird-festival-celebrated-at-kanpur-zoo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: आसमां से दिल तक 'मन मोह गयो रे मुनिया' , नजारा ऐसा कि नजरें न हटें !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: आसमां से दिल तक 'मन मोह गयो रे मुनिया' , नजारा ऐसा कि नजरें न हटें !
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
कानपुर चिड़ियाघर में मनाया गया बर्ड फेस्टिवल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर चिड़ियाघर में शुक्रवार को बर्ड फेस्टिवल मनाया गया। 57 प्रजातियों के पक्षियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में यहां लोग पहुंचे। इन परिंदों ने अपनी मनमोहक अदा से सबका मन मोह लिया। आगे देखिए इन परिंदों के अद्भुत रूप...
कानपुर चिड़ियाघर में मनाया गया बर्ड फेस्टिवल
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को चिड़ियाघर की झील के किनारे बर्ड वाचिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग स्कूलों और कॉलेजों के 100 से अधिक छात्र-छात्राएं पक्षियों को देखने पहुंचे। साथ ही अन्य लोग भी पक्षियों को देखने के लिए आए। इस मौके पर किदवई नगर के महिला महाविद्यालय की शिक्षिकाओं ने मुनिया, कोकाटील, बजरीगर पक्षी और कछुओं के खान-पान के लिए चिड़ियाघर प्रशासन को 40 हजार रुपये दिए।
कानपुर चिड़ियाघर में मनाया गया बर्ड फेस्टिवल
- फोटो : अमर उजाला
किदवई नगर स्थित महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. बेबी रवि अग्रवाल, शिक्षिका डॉ. मीरा त्रिपाठी, डॉ. नीता मिश्रा ने चिड़ियाघर के निदेशक दीपक कुमार को तीन प्रजातियों के पक्षियों और कछुओं के खान-पान के लिए चालीस हजार रुपये की धनराशि दी। इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिंह, रामशरण शुक्ला, डीएन सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस माह के अंत तक लौट जाएंगे प्रवासी पक्षी
कानपुर चिड़ियाघर में मनाया गया बर्ड फेस्टिवल
- फोटो : अमर उजाला
प्रवासी पक्षियों में ब्लैक विंग स्टिल्ट, रेड सेंक, शिफ शाफ, बीइटर भी देखे गए। ये पक्षी यहां पिछले छह महीने से यहां हैं।
विज्ञापन
इस माह के अंत तक लौट जाएंगे प्रवासी पक्षी
- फोटो : अमर उजाला
इन्होंने यहां आकर घाेंसले बनाकर बच्चे दिए और अब बच्चों के बड़े होने पर जाने की तैयारी में है। इस महीने के अंत तक ये पक्षी कानपुर से पूर्वोत्तर राज्यों की तरफ चले जाएंगे। यह वहीं से आते हैं।