फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिन में प्रमोशन, रात में लूट: 'इंस्पेक्टर और चार सिपाही तैनात कर दो', लूट से पहले डीसीपी से बोले थे भाजपा नेता

Wed, 14 Oct 2026 03:37 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 14 Oct 2026 03:37 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर के सेन पश्चिम पारा में सोमवार देर रात भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव रमेश यादव को उनके फॉर्म हाउस में दो नकाबपोश बदमाशों ने बंधक बना लिया। चाकू और तमंचे के बल पर बदमाश 12 लाख की नकदी और सोने की चेन, कड़ा समेत 34 लाख का माल लूट ले गए।

विज्ञापन
BJP Leader Asked DCP for Security Hours Before Kanpur Farmhouse Robbery, Police Probe Raises Questions
BJP Leader - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कानपुर में भाजपा नेता रमेश यादव के साथ लूट की घटना तो हुई है, लेकिन पुलिस की शुरुआती जांच में इसकी मंशा किसी दूसरी ओर इशारा कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूर्व ब्लॉक प्रमुख, फिर विधानसभा का चुनाव तब जाकर कहीं अब सत्ता की पार्टी में कोई ठीक-ठाक पद रमेश को मिला था। 


ऐसे में सिर्फ भौकाल बनाना ही बाकी था। पुलिस के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि लूट से चंद घंटे पहले ही रमेश ने डीसीपी साउथ से कहा था कि अब तो एक इंस्पेक्टर और चार सिपाही सुरक्षा में लगा दें। ताकि कभी कोई वारदात न हो पाए। 
Trending Videos
BJP Leader Asked DCP for Security Hours Before Kanpur Farmhouse Robbery, Police Probe Raises Questions
भाजपा नेता से लूट के बाद सीसीटीवी जांच करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी ने कहा था कि ऊपर बात कर बताया जाएगा। इसके बाद ही उनके साथ फार्म हाउस में वारदात हो गई। पुलिस का कहना है कि नकाबपोश बदमाश फार्म हाउस की लोकेशन से भी भली भांति परिचित थे। उन्हें पता था कि किस रास्ते से प्रवेश करेंगे तो कैमरों से बचे रहेंगे।
BJP Leader Asked DCP for Security Hours Before Kanpur Farmhouse Robbery, Police Probe Raises Questions
जानकारी देते भाजपा नेता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस कमिश्नर व रमेश के बीच एक घंटे के दौरान ऐसे रहे सवाल जवाब
  • सीपी- बदमाश दिखने में किस कद काठी के थे।
  • रमेश- सर, कोई खास तगड़ा तंदुरुस्त नहीं था।
  • सीपी- बाथरूम से बाहर कैसे निकले। रमेश- बाथरूम का दरवाजा बंद नहीं कर गए थे बदमाश।
  • सीपी- बदमाश कैश व चेन ले गए, असलहे, मोबाइल व डीवीआर क्यो छोड़ गए।
  • रमेश- सर मुझे नहीं पता।
  • सीपी- हाथ पैर बंधे और मुंह पर टेप होने के बाद भी कैसे और किसे फोन किया।
  • रमेश- सर, दांत से टेप काटा और छोटी वाली उंगली से प्रधान को फोन मिलाया।
  • सीपी- बदमाशों ने किसी तरह की गाली गलौज या मारपीट कर चोट पहुंचाई।
  • रमेश- गाली तो नहीं दी, लेकिन एक मुक्का जरूर मारा था और एक करोड़ मांग रहे थे।
  • सीपी- घर के बाहर कितने गार्ड थे और बाउंसर कहां थे।
  • रमेश- सर, चार गार्ड थे, लेकिन कमरों से दूर थे। बाउंसर भी रोज की तरह घर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP Leader Asked DCP for Security Hours Before Kanpur Farmhouse Robbery, Police Probe Raises Questions
भाजपा नेता से लूट के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव को फॉर्म हाउस में बंधक बनाया, 34 लाख लूटे
उत्तर प्रदेश के कानपुर के सेन पश्चिम पारा में सोमवार देर रात भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव रमेश यादव को उनके फॉर्म हाउस में दो नकाबपोश बदमाशों ने बंधक बना लिया। चाकू और तमंचे के बल पर बदमाश 12 लाख की नकदी और सोने की चेन, कड़ा समेत 34 लाख का माल लूट ले गए। भागने से पहले बदमाशों ने रमेश के हाथ-पैर टेप से बांधे और मुंह में तौलिया ठूंसकर उसे गमछे और टेप से कस दिया।
विज्ञापन
BJP Leader Asked DCP for Security Hours Before Kanpur Farmhouse Robbery, Police Probe Raises Questions
भाजपा नेता से लूट के बाद सीसीटीवी जांच करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद बाथरूम में डाल दिया। कुछ देर बाद रमेश ने खुद को खोलकर साथियों को सूचना दी। पुलिस, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फुटेज के मुताबिक, पूरी वारदात 37 मिनट के भीतर हुई है। पुलिस को किसी करीबी का हाथ होने की भी आशंका है। सेन पश्चिम पारा के न्यूरी गांव निवासी रमेश यादव बिधनू से तीन बार ब्लॉक प्रमुख रहे हैं। वह बसपा से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed