{"_id":"5ce7e8d2bdec22074d53c9bc","slug":"bjp-leader-naresh-agrawal-statement-before-lok-sabha-election-results-and-after-victory","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपा-बसपा पर भारी पड़े नरेश के बेबाक बोल, कभी कहा 'कोढ़' तो कभी बताया 'कल का लौंडा', अब बोले ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-बसपा पर भारी पड़े नरेश के बेबाक बोल, कभी कहा 'कोढ़' तो कभी बताया 'कल का लौंडा', अब बोले ऐसा
Fri, 24 May 2019 06:41 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 24 May 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले की सियासत में नरेश अग्रवाल ने एक बार फिर अपना रसूख कायम रखा। यूं तो नरेश चुनावी मैदान में ताल नहीं ठोंक रहे थे लेकिन जिले में उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। जिसको लेकर नरेश को पूरा भरोसा था कि जिले की जनता उनकी बात सुनेगी। नरेश ने कई सभाओं में कहा भी था कि जनपद की जनता पर उनको पूरा भरोसा है, यही भरोसा हरदोई और मिश्रिख लोकसभा सीट पर पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाएगा। इन सब बातों के साथ नरेश ने विपक्षी दलों को खरी-खोटी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जब-जब नरेश बरसे, हरदोई के साथ ही उत्तर प्रदेश की सियासत में भूचाल भी मचा।
अखिलेश यादव एवं नरेश अग्रवाल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा की जीत पर पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल के आवास के बाहर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आतिशबाजी की। गुरुवार दोपहर बाद शहर के वैटगंज स्थित आवास पर पहुंचे पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हरदोई की दोनों लोकसभा सीटें जीतने पर कार्यकर्ताओं और जनता को बधाई देते हैं। नरेंद्र मोदी विश्व नेता के रूप में उभरे हैं और देशवासियों को इस पर गर्व है।
आगे की स्लाइड में पढ़िए- विपक्ष पर नरेश के कटाक्ष
आगे की स्लाइड में पढ़िए- विपक्ष पर नरेश के कटाक्ष
नरेश अग्रवाल ने कसा तंज
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई में चुनावी सभा के दौरान- नरेश अग्रवाल ने कहा कि जिले की दोनों लोकसभा सीटें एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी जीतेंगे। कुछ विरोधी राजनीतिक विश्लेषक बनकर भाजपा को हारा बता रहे हैं, लेकिन 23 मई को सच सामने आ जाएगा। एक बार फिर देश में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने का दावा नरेश अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल
हरदोई में चुनावी सभा के दौरान- सपा और बसपा को उन्होंने भारतीय राजनीति का कोढ़ बताया। अपने आवास पर नरेश अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिले में भितरघात करने वालों की पूरी जानकारी पार्टी के प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व के पास है।
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई में चुनावी सभा के दौरान- हरदोई लोकसभा क्षेत्र के मुन्नेमियां चौराहा पर आयोजित नुक्कड़ सभा में नरेश ने अखिलेश यादव के एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुझको जीरो बना गए लेकिन वो नहीं जानते कि हरदोई की जनता और देश की जनता उनको जीरो बना देगी।