बांदा जिले में भाजपा नेत्री श्वेता सिंह गौर की मौत से पहले के वीडियो सामने आए हैं। इसमें गाली देने पर वह पति दीपक सिंह को थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं। यह घटना कब की है यह स्पष्ट नहीं है। हालांकि, बताया जा रहा है कि यह वीडियो श्वेता की मौत के एक-दो दिन पहले का है। बता दें कि जिला पंचायत सदस्य और भाजपा की महिला मोर्चा की महामंत्री श्वेता का बुधवार को फंदे से लटकता हुआ शव मिला था। सामने आए वीडियो में नजर आ रहा है कि श्वेता और दीपक किसी बात पर झगड़ रहे हैं। श्वेता ने पति से कहा कि- मुझसे दूर रहके बात करो। इस पर पति दीपक ने कहा कि तुझे कौन छू रहा है। चल हट...और दीपक कुछ अपशब्दों का इस्तेमाल करता है। इसके बाद वह पति को थप्पड़ मार देती है। श्वेता ने कहा- मुझे एक भी अपशब्द कहा तो इसी तरह से थप्पड़ मारूंगी। फिर पति ने भी गुस्से में कहा कि तुमने थप्पड़ मारा।
भाजपा नेत्री की मौत : सामने आया एक वीडियो, गाली देने पर श्वेता ने पति को मारा था थप्पड़, तलाक तक पहुंची थी नौबत
जो वीडियो सामने आए हैं उसमें श्वेता और दीपक के अलावा एक अन्य शख्स भी कमरे में नजर आ रहा है। दीपक उस शख्स से कहता है कि श्वेता, उसके मामा राजेश सिंह को यहां आने नहीं दे रही है। आखिर इससे पूछो कि वो क्यों उनको नहीं आने देना चाहती है, क्या कारण है? यही बात ये बता दे, तो आज ही सब मामला रफा-दफा हो जाएगा।
इस पर वह शख्स कहता है कि श्वेता जी जब यही बात है, तो बता दीजिए कि मामा को न आने देने का कोई बड़ा या छोटा कारण जो भी हो। इसी दौरान दीपक मामा राजेश सिंह को फोन लगा देता है। वह फोन पर ही उनसे पूछता है कि श्वेता आपको यहां क्यों नहीं आने देना चाहती है। इसका क्या कारण है?
