सब्सक्राइब करें

एग्जिट पोल के ठीक बाद आया यूपी की इन वीआईपी सीटों पर भाजपा का सर्वे, इतनी सीटें जीतने का दावा

यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 20 May 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
bjp survey after exit polls 2019 for vip seats of up
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल आते ही यूपी की कुछ वीआईपी सीटों पर भाजपा ने अपना सर्वे जारी किया है। भाजपा की ओर से जारी किए गए लोकसभा चुनाव 2019 के आंकड़े चौकाने वाले हैं। इस सर्वे के अनुसार सपा का एक गढ़ ध्वस्त होता नजर आ रहा है। 


 
Trending Videos
bjp survey after exit polls 2019 for vip seats of up
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
किस सीट पर कौन जीत रहा है और कौन हार रहा है, इसका फैसला 23 मई को परिणाम आने के बाद होगा। फिर भी भाजपा ने अपनी तरफ से प्रत्येक लोकसभा सीट के लिए जो सर्वे कराया है, उसमें कई चौंकाने वाले परिणाम आने की बात कही जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bjp survey after exit polls 2019 for vip seats of up
डिंपल यादव के साथ अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
महानगर और अकबरपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत बताई जा रही है, लेकिन दोनों सीटों पर जद्दोजहद ज्यादा करनी पड़ी है। चौंकाने वाली बात यह है कि सर्वे में कन्नौज सीट पर भाजपा की जीत की उम्मीद 75 से 80 प्रतिशत तक बताई गई है। 

 
bjp survey after exit polls 2019 for vip seats of up
पीएम नरेंद्र मोदी व अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
भाजपा की तरफ से सर्वे के लिए लगाई गई एजेंसी का दावा है कि महानगर में कांग्रेस और अकबरपुर में गठबंधन से भाजपा का सीधा मुकाबला है। इन दोनों सीटों पर भाजपा को जीत के लिए 60 से 70 प्रतिशत अंक दिए है। आईआईएम के छात्रों और विदेशों में कई चुनाव का सर्वे कर चुकी इस एजेंसी ने प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में अपनी टीम उतार था।

 
विज्ञापन
bjp survey after exit polls 2019 for vip seats of up
डिंपल यादव और अखिलेश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मतदान के आखिरी दिनों तक यह सर्वे जारी रहा। कानपुर- बुंदेलखंड के लिए जिन टीमों के सर्वे पर एजेंसी ने आंकलन किया है, उसमें इटावा, फर्रुखाबाद, उरई जालौन, उन्नाव, बांदा, झांसी, फतेहपुर, कन्नौज, हमीरपुर की लोकसभा सीटें शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed