फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म इंडस्ट्री की ‘धवन फैमिली’ का यूपी के इस शहर से रहा है पुराना नाता

Thu, 14 Jun 2018 08:09 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 14 Jun 2018 08:09 AM IST
सार

- मशहूर फिल्म-टीवी अभिनेता अनिल धवन ने शहर में गुजारे कई साल
- डेविड धवन के बड़े भाई और वरुण धवन के ताऊ हैं अनिल
- इन दिनों कलर्स टीवी के सीरियल ‘रूप’ में निभा रहे हैं नाना का किरदार

विज्ञापन
Brother of David Dhawan and Varun dhawan uncle anil dhavan relation with kanpur
अनिल और डेविड धवन का परिवार
हिंदी सिनेमा जगत में अपने विशेष योगदान के लिए मशहूर धवन फैमिली को आज भी यूपी से खास लगाव है। यूपी के कानपुर शहर से बॉलीवुड के दिग्गजों का गहरा नाता है।

जाने-माने फिल्म निर्माता डेविड धवन के बड़े भाई और बॉलीवुड स्टार वरुण धवन के ताऊ फिल्म-टीवी अभिनेता अनिल धवन ने अपने जीवन के करीब आठ साल कानपुर में गुजारे हैं। साल 1974 मे आई फिल्म हवस के गीत ‘तेरी गलियों में न रखेंगे कदम आज के बाद’ और पिया का घर (1972) के गीत ‘ये जीवन है इस जीवन का यही है रंग रूप’ से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले अनिल धवन ने कानपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा और फिर क्राइस्टचर्च कॉलेज से उच्च शिक्षा पूरी की थी। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- किन फिल्मों में अनिल ने किया था काम...
 

Brother of David Dhawan and Varun dhawan uncle anil dhavan relation with kanpur
अनिल धवन

अनिल धवन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर के साथ भी स्क्रीन पर रोमांस किया। दोनों ने 1974 में आई फिल्म ‘हवस’ में काम किया था। फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, पुणे से उन्होंने जब एक्टिंग का कोर्स किया था तब जया भादुड़ी और शत्रुघ्न सिन्हा उनके बैच मेट थे। अनिल ने फिल्म चेतना (1970) से अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। इसके अलावा उन्होंने प्यार की कहानी (1971), पिया का घर (1972), नागिन (1976), पुरानी हवेली (1989), करिश्मा काली का (1990), हीरो नंबर-1 (1997), होगी प्यार की जीत (1999), जोड़ी नबंर (2001), क्योंकि (2005), सनम हम आपके हैं (2009), रास्कल्स (2011), हिम्मतवाला (2013) सहित कई फिल्मों में काम किया है। इसके बाद उन्हें टीवी जगत से बड़ी पहचान मिली। इन दिनों अनिल कलर्स चैनल में आ रहे सीरियल ‘रूप-मर्द का नया स्वरूप’ सीरियल में लीड एक्ट्रेस के नाना का रोल कर रहे हैं। 
 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-कानपुर के दोस्तों ने मुझे स्टार बना दिया था...

Brother of David Dhawan and Varun dhawan uncle anil dhavan relation with kanpur
अनिल धवन

बॉलीवुड में अपने जीवन के 48 साल बिता चुके अनिल धवन ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत करते हुए अपने पुराने जमाने में खो गए। उन्होंने बताया कि उनका घर स्वरूप नगर में था। कॉलेज के दिनों में वह दोस्तों संग हर हफ्ते आर्य नगर की चाट खाने जरूर जाते थे। उनके पिता मदन लाल धवन यूको बैंक में एजीएम थे, जो 1947 में पाकिस्तान के पेशावर शहर से भारत आए थे। कुछ दिनों तक पिता दिल्ली में रहे फिर कानपुर में जाकर परिवार संग बस गए। अनिल के छोटे भाई डेविड धवन के बचपन के कुछ दिन भी कानपुर में बीते। अनिल ने बताया कि जब उनकी पहली फिल्म चेतना (1970) रिलीज हुई थी तो उनके  बचपन के दोस्त एसके गर्ग ने पूरे शहर में फिल्म के पोस्टर, बैनर लगवा दिए। शहर में हर तरफ बस चेतना फिल्म की चर्चा हो रही थी। पहली फिल्म हिट रही और इस फिल्म ने रातों रात मुझे स्टार बना दिया। कानपुर के लोगों ने इस फिल्म खूब सराहा। अगर वह कानपुर छोड़कर मुंबई न जाते तो शायद कभी यह मुकाम हासिल न कर पाते। करीब बीस साल पहले अनिल अपनी एक फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में कानपुर आए थे। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही कानपुर आकर अपने दोस्तों संग मुलाकात करेंगे।  
 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- अनिल धवन का पूरा प्रोफाइल...

विज्ञापन
विज्ञापन
Brother of David Dhawan and Varun dhawan uncle anil dhavan relation with kanpur
अनिल धवन
प्रोफाइल:- 
नाम:
अनिल धवन (हिंदी सिनेमा और टीवी के मशहूर अभिनेता)
जन्म: 27 नवंबर 1950(दिल्ली), उम्र- 66 वर्ष 
पत्नी: रश्मि धवन (पूर्व एक्ट्रेस) 
भाई: डेविड धवन (फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर)
भतीजा: वरुण धवन (बॉलीवुड स्टार)
शिक्षा: सेंट फ्रांसिस जेवियर्स स्कूल और क्राइस्ट चर्च कॉलेज
घर: स्वरूप नगर में स्थित था लेकिन अब बिक चुका है, वह मुंबई में परिवार के साथ रहते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed