फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तूफान का तांडवः 150 से अधिक पेड़ गिरे, बिजली के खंभे उखड़े

Thu, 14 Jun 2018 12:02 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 14 Jun 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
More than one hundred fifty trees fell due to storm
तूफान में गिरे पेड़ - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की रात 100 किलोमीटर की रफ्तार से चली आंधी ने शहर को अस्त व्यस्त कर दिया। कानपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 150 से ज्यादा पेड़ जड़ों से उखड़ गए। नौबस्ता के नारायणपुरी में पेड़ गिरने से पांच लोेगों को चोट आई। कई जगहों पर पेड़ वाहनों पर गिर गए जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

 

More than one hundred fifty trees fell due to storm
तूफान में गिरे पेड़ - फोटो : अमर उजाला
बिजली के सैकड़ों खंभे और तार टूटकर सड़कों पर बिखर गए। 50 से ज्यादा होर्डिंग, यूनीपोल भी तूफान में गिर गए। शारदा नगर में एक मकान के ऊपर लगा यूनीपोल गिर गया। देर रात से लेकर बुधवार दिन भर बिजली आपूर्ति बाधित रही। 15 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

 

More than one hundred fifty trees fell due to storm
बिजली के तार सही करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
पिछले दो दिनों से उत्तर पश्चिमी हवाओं की वजह से चिलचिलाती धूप और गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश और आंधी की संभावना नहीं थी लेकिन मंगलवार देर रात अचानक तूफान आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
More than one hundred fifty trees fell due to storm
तूफान में गिरे पेड़ - फोटो : अमर उजाला
पिछले दो वर्षो में पहली बार 100 किमी की रफ्तार से तूफान आया। आंधी सिर्फ 20 मिनट तक ही रही लेकिन इतने में शहर को हिला गई। शास्त्री नगर क्षेत्र में दो पेड़ धराशायी हुए जो दूसरे दिन भी नहीं हटाए गए।
विज्ञापन
More than one hundred fifty trees fell due to storm
तूफान में गिरे पेड़ - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह शहर के दूसरे हिस्सों में भी काफी संख्या में गिरे पेड़ों को हटाने का काम देर से शुरू हुआ। जिससे जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार पिछले दो वर्षों पहली बार इतनी रफ्तार में हवा चली। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed