पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में उपचुनाव से ठीक पहले बसपा ने सपा को दिया तगड़ा झटका, इस बड़े नेता ने छोड़ा अखिलेश का साथ

Mon, 17 Jun 2019 06:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 17 Jun 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
BSP gave a shock to SP this big leader left Akhilesh yadav
अखिलेश यादव, मायावती, मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की राहें आसान होती नजर नहीं आ रहीं हैं। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद सपा बसपा गठबंधन भी ध्वस्त हो गया। यूपी में हार का ठीकरा मायावती ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सिर पर फोड़ दिया। अब एक बड़े नेता ने सपा का दामन छोड़ फिर से बसपा काे थाम लिया है।


 
BSP gave a shock to SP this big leader left Akhilesh yadav
पूर्वमंत्री अयोध्या प्रसाद पाल
अब यूपी में उपचुनाव होने वाले हैं जिससे ठीक पहले बसपा ने एक बार फिर सपा को तगड़ा झटका दिया है। चार बार विधायक और दो बार मंत्री रहे अयोध्या प्रसाद पाल ने सपा की साइकिल से उतर कर बसपा का दामन एक बार फिर थाम लिया है।

 
BSP gave a shock to SP this big leader left Akhilesh yadav
डिंपल यादव, अखिलेश यादव, मायावती - फोटो : ट्विटर
रविवार को बसपा के सेक्टर इंचार्ज अशोक गौतम ने इसकी घोषणा की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अयोध्या प्रसाद पाल ने कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ पार्टी में रहकर कार्य करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
BSP gave a shock to SP this big leader left Akhilesh yadav
अखिलेश यादव, अयोध्या प्रसाद पाल
पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा से टिकट कटने पर सपा की साइकिल पर सवार हो गए थे। इसके बाद से सपा में रहे लेकिन बाद में पुन: बसपा में शामिल होकर घर वापसी कर ली।
 
विज्ञापन
BSP gave a shock to SP this big leader left Akhilesh yadav
अखिलेश यादव के साथ अयोध्या प्रसाद पाल - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या प्रसाद पाल वर्ष 1996 से 2017 तक लगातार विधायक रहे। इस दौरान बसपा शासन काल में नागरिक राज्य मंत्री और खेलकूद युवा कल्याण मंत्री भी बनाया गया। 2017 में बसपा से टिकट न मिलने पर अयोध्या प्रसाद ने सपा से अयाहशाह विधानसभा में चुनाव लड़ा लेकिन जीत नहीं सके। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed