कानपुर में नकली सीमेंट बनाकर बेचने के मामले में आरोपी नीरज गुप्ता व धीरज गुप्ता गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट पहुंच गए हैं। दोनों की ओर से अग्रिम जमानत अर्जी जिला जज की अदालत में दाखिल की गई है। इस पर सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी।
कानपुर डुप्लीकेट सीमेंट: गिरफ्तारी से बचने के लिए नीरज-धीरज पहुंचे कोर्ट, अग्रिम जमानत अर्जी पर 31 को सुनवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:05 PM IST
सार
Kanpur News: पनकी स्थित इस्पातनगर में नकली सीमेंट बनाने के मामले में आरोपी बनाए गए नीरज गुप्ता और धीरज गुप्ता गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत की शरण में पहुंच गए हैं। दोनों आरोपियों की तरफ से जिला जज की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई है, जिस पर सुनवाई के लिए 31 अक्टूबर की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन