{"_id":"5b54cd624f1c1b6e118b513f","slug":"dpro-s-saffron-love-in-hardoi-district","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS...और अब चर्चा में आया डीपीआरओ का भगवा प्रेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS...और अब चर्चा में आया डीपीआरओ का भगवा प्रेम
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 23 Jul 2018 08:09 AM IST
सार
DPRO's saffron love in hardoi district
विज्ञापन
डीपीआरओ का भगवा प्रेम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में भाजपा की सरकार आने के बाद शुरू हुआ अफसरों का भगवा प्रेम अब भी कम नहीं हुआ है। जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह एक बार फिर चर्चा में है। यूपी के हरदोई जिला पंचायत राज अधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष को भगवा रंग में रंगवा दिया है। कार्यालय कक्ष से अटैच शौचालय भी भगवा रंग से रंग गया है।
डीपीआरओ का भगवा प्रेम
- फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह का कार्यालय विकास भवन के प्रथम तल पर है। रविवार को उनका कार्यालय अचानक फिर चर्चा में आ गया। दरअसल उनके कार्यालय की दीवारों में निचले हिस्से में तो टाइल्स लगे हैं लेकिन दीवार के ऊपरी हिस्से को डीपीआरओ ने भगवा रंग से रंगवा दिया है। इतना ही नहीं उनके कार्यालय कक्ष से अटैच शौचालय की दीवारों पर निचले स्तर पर सफेद टायल्स लगे हैं लेकिन ऊपर की दीवारें भगवा रंग से रंगवाई गई हैं। और तो और, जिला पंचायत राज अधिकारी की मेज का सामने का हिस्सा में भी भगवा रंग की सनमाइका लगी हुई है।
डीपीआरओ का भगवा प्रेम
- फोटो : अमर उजाला
डीपीआरओ का यह भगवा प्रेम रविवार को दिन भर चर्चा का विषय बना रहा। डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इसमें कुछ भी खास नहीं है। सामान्य तौर पर खराब दीवारों पर पुताई कराई गई तो उसमें भगवा रंग का इस्तेमाल कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीपीआरओ का भगवा प्रेम
- फोटो : अमर उजाला
सीएम के दौरे में भी दिखा था अफसरों का भगवा प्रेम
बीती दो जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद के भ्रमण पर आए थे। रसखान प्रेक्षागृह में उन्होंने कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया था। तब अफसरों ने मुख्यमंत्री की नजरों में नंबर बढ़ाने के लिए शौचालय को भगवा रंग में रंग दिया था। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को लेकर जब डीएम से सवाल किया गया था तो आननफानन ही शौचालय का रंग बदलवाया गया था।
बीती दो जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद के भ्रमण पर आए थे। रसखान प्रेक्षागृह में उन्होंने कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया था। तब अफसरों ने मुख्यमंत्री की नजरों में नंबर बढ़ाने के लिए शौचालय को भगवा रंग में रंग दिया था। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को लेकर जब डीएम से सवाल किया गया था तो आननफानन ही शौचालय का रंग बदलवाया गया था।