सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

यूपी की इस वीआईपी सीट पर ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर पूरी रात चला हंगामा, क्यों खास है ये लोकसभा सीट

यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 22 May 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
Evm Tampering Allegation By Samajwadi Party Workers
कन्नौज में ईवीएम में गड़बड़ी करने के विरोध में सपाईयों ने काटा हंगामा - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश की सबसे वीआईपी सीटों में शामिल है। इस सीट पर एक लंबे वक्त से सपा का झंडा लहराता रहा है। इस बार इस सीट पर खतरा मंडरा रहा है। लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल जारी होने के बाद से ये सीट सपा के खाते से जाती हुई नजर आ रही है। कन्नौज लोकसभा सीट से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव गठबंधन प्रत्याशी हैं।


 
Trending Videos
Evm Tampering Allegation By Samajwadi Party Workers
कन्नौज में मतगणना स्थल पर हुआ हंगामा - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में मतगणना से ठीक एक दिन पहले कन्नौज लोकसभा सीट पर सपा बसपा कार्यकर्ताओं ने पूरी रात हंगामा किया। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जानबूझ कर स्ट्रांग रूम के कैमरे बंद किए गए है जहां ईवीएम रखी गई हैं। 23 मई को सुबह 6 बजे से वोटो की गिनती शुरु हो जाएगी। सोमवार रात को हुए हंगामें के बाद मंगलवार रात को भी सपाइयों ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाकर नवीन मंडी समिति गेट पर हंगामा किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Evm Tampering Allegation By Samajwadi Party Workers
कन्नाैज में मतगणना स्थल के बाहर मौजूद सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
जानकारी पर पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सपाइयों से वार्ता कर शांत कराया। बाद में सपाइयों ने प्रशासन की व्यवस्था से संतुष्ट होने का पत्र दिया। लोकसभा चुनाव की ईवीएम को नवीन मंडी समिति में विधानसभावार अलग-अलग स्ट्रांग रूमों में मंडी समिति में रखवाया गया है। ईवीएम की रखवाली के लिए सीआईएसएफ की दो कंपनी व पीएसी के जवान ड्यूटी पर लगे हैं। प्रशासन ने करीब 18 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इनसे भी निगरानी हो रही है।

 
Evm Tampering Allegation By Samajwadi Party Workers
एसडीएम कन्नौज से बहस करते सपा नेता - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के अनुरोध पर ईवीएम की निगरानी के लिए एक अभिकर्ता को बने रहने की अनुमति भी दी गई है। सोमवार रात करीब 12 बजे नवीन मंडी समिति में समाजवादी पार्टी की तरफ से निगरानी के लिए लगाए गए अभिकर्ता पवन श्रीवास्तव ने पार्टी पदाधिकारियों को जानकारी दी कि कंट्रोल रूम में लगे 18 कैमरों में से 15 बंद हैं। इस पर कन्नौज सदर ब्लाक प्रमुख नीलू यादव, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजू कटियार, हसीब हसन, नाजिम खां, नावेद, वीरपाल यादव, रेहान खां सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता नवीन मंडी समिति पहुंच गए।

 
विज्ञापन
Evm Tampering Allegation By Samajwadi Party Workers
कन्नौज मतगणना स्थल पर सपा बसपा कार्यकर्ताओं ने काटा हंगामा - फोटो : अमर उजाला
आरोप लगाया कि प्रशासन सत्ता पक्ष के साथ मिलीभगत कर कोई बड़ी गड़बड़ी की तैयारी कर रहा है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शैलेष कुमार ने बताया कि रात के समय यह मामला हुआ था। जानकारी पर वह नवीन मंडी समिति पहुंचे थे। सपा पदाधिकारियों के साथ वार्ता की थी। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों में कुछ का डिस्प्ले नेटवर्क के कारण दिक्कत कर रहा था। कैमरे सभी चल रहे थे। रात में सभी कैमरों को चलवाया गया। वहीं नवीन मण्डी समिति में बने स्ट्रांग रूम के मुख्य गेट पर मंगलवार को बिना चेकिंग के ही एक कार अन्दर घुस आई। मौके पर मौजूद जिलाधिकारी की उस पर निगाह पड़ी तो उन्होंने दरोगा की जमकर क्लास लगाई। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed