फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवाओं पर ‘एक्सप्रेशंस' का जादू, तनाव दूर करने का निकाला ये आसान तरीका

Sun, 09 Apr 2017 03:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 09 Apr 2017 03:16 PM IST
सार

इस्कॉन मंदिर में जेएसडब्लू स्टील कंपनी के चेयरमैन ने रखे विचार
आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने कहा कि युवा नशे से दूर रहें 
हरे कृष्णा, हरे कृष्णा संकीर्तन से तनाव को दूर करने की दी सलाह

विज्ञापन
expressions in success with you
मैनावती मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम ‘एक्सप्रेशंस' का रंग कुछ यूं नजर आया - फोटो : रविंदर भाटिया, अमर उजाला, कानपुर
जेएसडब्लू स्टील कंपनी के नेतृत्व में कानपुर के मैनावती मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर में शनिवार को ‘एक्सप्रेशंस’ नामक जबरदस्त रंगारंग कार्यक्रम हुआ।

 
expressions in success with you
‘एक्सप्रेशंस' कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे कृष्ण डांस प्रस्तुति - फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
इस मौके पर जेएसडब्लू स्टील कंपनी के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने युवाओं को हरे कृष्णा, हरे कृष्णा संकीर्तन और सादे भोजन का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि संकीर्तन से तनाव और नशा से दूर रहने में मदद मिलती है। युवाओं को नशे और तनाव से बचने के लिए आयोजित कार्यक्रम में सज्जन जिंदल ने कहा कि हमें असफलता से डरना नहीं चाहिए। असफलता में ही सफलता का राज छिपा होता है।

ड्रामा, डांस और रॉक बैंड की प्रस्तुति
आईआईटी बीएचयू वाराणसी की टीम ने ‘वन्स अपान ए टाइम इन न्यूयार्क’ ड्रामा प्रस्तुत किया। इसके बाद इंडिया गॉट टैलेंट के कलाकार कृष्ण डांस प्रस्तुति किया। आईआईटी खड़गपुर, रॉक बैंड और कृष्ण की बाल लीलाओं के मंचन ने भी श्रद्धालुओं के मन को मोहा। इस मौके पर राधारंजन दास, इस्कॉन मंदिर कानपुर के मीडिया प्रभारी कूर्मअवतार दास, धनंजय, अभिनव, सत्यम, एसके पालीवाल, मुकेश पालीवाल, लल्लू भइया आदि मौजूद रहे।

 
expressions in success with you
कार्यक्रम में अभिनेता रोनित रॉय भी पहुंचे - फोटो : रविंदर भाटिया, अमर उजाला, कानपुर
‘एक्सप्रेशंस कार्यक्रम में मशहूर शख्सियत भी पहुंची। अभिनेता रोनित रॉय और आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने यहां पहुंचकर कार्यक्रम का शुंभारंभ किया। अभिनेता रोनित रॉय ने कहा कि जीवन में आपने क्या किया और दूसरों को क्या दिया, यह सबसे महत्वपूर्ण है। आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने कहा कि युवा नशे से दूर रहें। इससे पहले इस्कॉन मंदिर के हरि पाद गोस्वामी ने अतिथियों के साथ उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ‘एक्सप्रेशंस’ में कुल 15 हजार युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 15 युवाओं की टीम को कार्यक्रम की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed