फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन 2018: भक्तों की अगाध आस्था का केंद्र है भोलेनाथ का ये धाम, जानें अद्भुत शिवलिंग की विशेष बातें

Mon, 23 Jul 2018 05:39 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 23 Jul 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
famous shiva temple
शिवली का जागेश्वर मंदिर का शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर देहात जिले में शिवली कस्बा शिवली के जागेश्वर मंदिर का शिवलिंग भक्तों द्वारा स्थापित नहीं किया गया है। इसको स्वयंभू माना जाता है। क्योंकि यह स्वयं उत्पन्न हुआ था। इस शिवलिंग के बारे में भक्तों की मान्यता है कि इसका दूसरा छोर पाताल तक जाता है। इसी शिवलिंग के नाम पर कस्बा का प्राचीन समय में नाम शिवली पड़ा था। कस्बा के अलावा भी आसपास के एक दर्जन गांव के साथ में शिवली शब्द आज भी जुड़ा है। 


 
famous shiva temple
शिवली का जागेश्वर मंदिर का शिवलिंग
कस्बा शिवली के उत्तर में पांडव नदी के किनारे प्राचीन समय में बड़ा घना जंगल हुआ करता था। किंवदंती है कि जंगल में बंजारों की एक गाय ऊंचे टीले पर स्वत: दूध निकाल देती थी, बंजारों ने जब जब खुदाई की तो शिवलिंग निकला। जागेश्वर मंदिर के पुजारी राकेश पुरी ने बताया शिव मंदिर के शिवलिंग पर भक्तों की अगाध आस्था है। ऐसी मान्यता है कि इस शिवलिंग का दूसरा छोर पाताल को छूता है। कानपुर का इतिहास पुस्तक में इस मंदिर के बारे में वर्णन है। 

 
famous shiva temple
शिवली का जागेश्वर मंदिर का शिवलिंग
मंदिर के भक्त महेश पांडे, राजू शुक्ला, प्रमोद शर्मा, शिवकुमार तिवारी ने बताया कि मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। मंदिर के वार्षिकोत्सव व महाशिवरात्रि पर विशाल धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होता है। नगर पंचायत शिवली के अलावा जैतपुर शिवली, सिंहपुर शिवली, रामपुर शिवली, जुगराजपुर शिवली, ढाकन शिवली, विरतियाना शिवली,  हीरामन शिवली, त्योरियाना शिवली के साथ शिवली नाम शिवलिंग की प्राचीनता को दर्शाते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
famous shiva temple
शिवली का जागेश्वर मंदिर का शिवलिंग
क्षेत्र के अन्य प्रसिद्ध शिव मंदिर 
कडऱी हनुमान मंदिर में भागवतेश्वर, शोभन मंदिर के नर्मदेश्वर, बैरी के महकालेश्वर, मैथा के शंकर मंदिर, लालपुर शिवराजपुर का पूर्णकामेश्वर मंदिर, हर्दियानाला का पागल बाबा शिव मंदिर, शिवली के महाकालेश्वर पंचमुखी शिव मंदिर्र व रामेश्वर आदि प्रमुख शिव मंदिर हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed