{"_id":"5ba507a7867a557ffa246580","slug":"husband-climbed-up-pole-of-high-tension-line-due-to-wife","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी मायके गई तो हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ा पति, 3 घंटे अफसरों को छकाया, फिर कही ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी मायके गई तो हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ा पति, 3 घंटे अफसरों को छकाया, फिर कही ये बातें
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 21 Sep 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन के खंभे पर बैठा युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के औरैया जिले में पति की शराब की लत से परेशान पत्नी मायके चली गई तो पति ने हाईटेंशन लाइन पर चढ़कर जमकर हंगामा किया। सूचना पर सीओ बिधूना और एसडीएम भी पहुंच गए। करीब तीन घंटे तक अफसरों के छकाने के बाद वह नीचे उतरा। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। मेडिकल कराने के बाद उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
युवक के नीचे उतरने पर मामले की जानकारी करते सीओ भास्कर वर्मा व एसडीएम प्रवेंद्र कुमार
- फोटो : अमर उजाला
बेला थाना क्षेत्र के गांव चिरौली के मजरा नया पुरवा से कानपुर-बल्लभगढ़ हाईटेंशन लाइन गुजरी है। शुक्रवार की सुबह ककराह थाना तिर्वा जनपद कन्नौज का निवासी सुरेंद्र राजपूत पुत्र मोहन लाल नया पुरवा से निकली हाईटेंशन लाइन के पोल नंबर 0181 पर चढ़ गया। उस समय सप्लाई चालू थी। सुरेंद्र को पोल पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर थानाध्यक्ष विष्णु गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
हाईटेंशन लाइन के खंभे पर बैठा युवक
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने सुरेंद्र को समझाने का प्रयास किया लेकिन उसने अनसुनी कर दी। थोड़ी देर में सीओ बिधूना भास्कर वर्मा व एसडीएम बिधूना प्रवेंद्र कुमार, पुरवासुजान विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता आमोद आनंद मौके पर पहुंचे। आननफानन में बल्लभगढ़ से शट डाउन कराया गया। करीब तीन घंटे तक छकाने के बाद सुरेंद्र नीचे उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन के खंभे पर बैठा युवक, जानकारी करते सीओ भास्कर वर्मा व एसडीएम प्रवेंद्र कुमार
- फोटो : अमर उजाला
उसने बताया कि उसके मां-पिता की मौत हो गई है। ससुराल गांव प्यारीपुरवा में है। पत्नी रजनी तीन माह पहले पुत्र को लेकर मायके चली गई। अब उसके साथ रहने से इनकार कर रही है। उपजिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि युवक की जेब से डाई का पाउच बरामद हुआ है। सीओ भास्कर वर्मा ने बताया कि युवक शराब का लती है। इस कारण से पत्नी उसे छोड़कर मायके चली आई। वह आत्महत्या के इरादे से बिजली के पोल पर चढ़ा था।