फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेर-तर्रार आईपीएस ने आखिर क्यों की आत्महत्या की कोशिश, कहीं ये वजह तो नहीं

Thu, 06 Sep 2018 05:26 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 06 Sep 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
IPS surendra das tried to commit suicide in kanpur
आईपीएस सुरेंद्र दास की पुरानी तस्वीर
कानुपर एसपी पूर्वी पद पर तैनात 2014 बैच के आईपीएस सुरेंद्र दास ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश क्यों की इसका असली खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं अस्पताल में आईपीएस की हालत बिगड़ती जा रही है। बुधवार तड़के सरकारी आवास में उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया था। 


 

IPS surendra das tried to commit suicide in kanpur
रीजेंसी में एसपी पूर्वी की हालत की जानकारी देते मुख्य चिकित्सा अधिकारी

तबियत बिगड़ने पर उन्हें उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी के जहर खाने की सूचना पर अस्पताल पहुंचे आलाधिकारी ने उन्हें उर्सला से रीजेंसी के आईसीयू में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

IPS surendra das tried to commit suicide in kanpur
रीजेंसी में एसपी पूर्वी की हालत की जानकारी देते मुख्य चिकित्सा अधिकारी

अस्पताल में अधिकारियों का अाना-जाना लगा हुआ है, लेकिन इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ कहने को तैयार नहीं है। एडीजी अविनाश चंद्र, मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा समेत कई आलाधिकारी उनकी तबियत पूछने अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPS surendra das tried to commit suicide in kanpur
अस्पताल में लगी अधिकारियों की भीड़

जहां डॉक्टरों ने 48 घंटे बाद ही सही स्थिति बताई जाने की बात कही। सुरेंद्र दास बलिया के रहने वाले हैं। बीते महीने ही उनका ट्रांसफर कानपुर में एसपी पूर्वी पद पर हुआ था। रीजेंसी हॉस्पिटल के मेडिकल बुलेटिन के आधार पर एडीजी एलओ आनंद कुमार ने कहा कि सुरेंद्र दास की हालत नाजुक है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। 

विज्ञापन
IPS surendra das tried to commit suicide in kanpur
आईपीएस सुरेंद्र दास की पुरानी तस्वीर
सुबह 4:00 बजे के लगभग सुरेंद्र दास ने जहरीला पदार्थ खाकर की थी जान देने की कोशिश। कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उनके करीबियों की मानें तो पत्नी से उनका पिछले कई दिनों से किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed