सब्सक्राइब करें

kanpur Election Result : अकबरपुर से भाजपा के भोले विजयी, कानपुर से सत्यदेव पचौरी को बड़ी जीत

यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Fri, 24 May 2019 03:01 AM IST
विज्ञापन
kanpur Election Result : bjp candidate satyadev pachauri vs shir prakash jaiswal
सत्यदेव पचौरी को मिठाई खिलातीं उनकी पत्नी, जीत का निशान दिखाते देवेंद्र सिंह भोले - फोटो : अमर उजाला
कानपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल और भाजपा के सत्यदेव पचौरी में शुरुआत से ही कांटे की टक्कर रही है। आखिर में सत्यदेव पचौरी ने जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल को बड़े अंतर से हराया। सत्यदेव पचौरी को 4,68,937 वोट मिले। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल रहे। उन्हें 3,13,033 वोट मिले। सत्यदेव पचौरी ने कुल 1,55,904 वोटो से कांग्रेस के श्रीप्रकाश को करारी शिकस्त दी। वहीं अकबरपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले ढाई लाख से अधिक वोटो के अंतर से विजयी घोषित हुए। उन्हें कुल 5,81,282 वोट मिले। दूसरे स्थान पर सपा बसपा गठबंधन की निशा सचान को 3,06,140 वोट मिले।


ये प्रत्याशी है मैदान में
मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के प्रत्याशी
श्रीप्रकाश जायसवाल-कांग्रेस, सत्यदेव पचौरी-भाजपा, राम कुमार-सपा 

रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी
आलोक कुमार-सभी जन पार्टी, पूनम शुक्ला-भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, बलवीर सिंह चंदेल-शिव सेना, मुक्ती यादव-भारतीय राष्ट्रीय मोर्चा,  रीना उर्फ रेनू-साफ पार्टी

निर्दलीय प्रत्याशी
चंद्रभान संखवार, जावेद मोहम्मद खान, त्रिवेणी नारायण जायसवाल, दिलशाद अहमद, राम गोपाल उत्तम, शिवम कुशवाहा

 
Trending Videos
kanpur Election Result : bjp candidate satyadev pachauri vs shir prakash jaiswal
मतगणना स्थल के चप्पे चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला
8:10 बजे-  कानपुर में नौबस्ता गल्ला मंडी स्थित मतगणना स्थल के 1 नंबर गेट में एक मेटल डिटेक्टर होने के चलते एंट्री में लगी लंबी कतार। एंट्री को लेकर एसपी संजीव सुमन से हुई कई लोगो की नोकझोंक हुई। 

8:15 बजे- गल्ला मंडी में मतगणना स्थल पर ड्यूटी चेक करने पहुंचे एसएसपी कानपुर। 

9:00 बजे- कर्मचारियों और सैनिकों की पहली पसंद बनकर उभरी भाजपा। पोस्टल बैलेट की गिनती मैं आगे।





 
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur Election Result : bjp candidate satyadev pachauri vs shir prakash jaiswal
भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले - फोटो : अमर उजाला
9:05 बजे- कानपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के सत्यदेव पचौरी ने शुरुआत से ही बनाई बढ़त। कांग्रेस के श्रीप्रकाश पीछे।

9:40 बजे- अकबरपुर (लोकसभा क्षेत्र अकबरपुर) प्रथम राउंड में बीजेपी देवेंद्र सिंह भोले को (3354) कांग्रेस राजाराम पाल  को (1088)  सपा बसपा गठबंधन की निशा सचान को 2212 वोट मिले।
 
kanpur Election Result : bjp candidate satyadev pachauri vs shir prakash jaiswal
सत्यदेव पचौरी मतगणना देखते हुए - फोटो : अमर उजाला
9:55 बजे- कानपुर लोकसभा सीट से भाजपा से सत्यदेव पचौरी काे (4489) कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल (2418) सपा बसपा गठबंधन से रामकुमार को मिले (332) वोट।

9:55 बजे- अकबरपुर लोकसभा सीट- भाजपा (देवेंद्र सिंह भोले)- 6199, कांग्रेस (राजा राम पाल)- 2811 सपा बसपा गठबंधन (निशा सचान)- 5197

 
विज्ञापन
kanpur Election Result : bjp candidate satyadev pachauri vs shir prakash jaiswal
मतगणना जारी - फोटो : अमर उजाला
10:30 बजे- कानपुर लोकसभा भाजपा (सत्यदेव पचौरी)- 10834 कांग्रिस (श्रीप्रकाश जयसवाल)- 3516 गठबंधन (रामकुमार) 839

10:30 बजे- अकबरपुर लोकसभा- भाजपा (देवेंद्र सिंह भोले)- 14276 कांग्रिस (राजा राम पाल)- 4327 गठबंधन (निशा सचान)- 9511
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed