{"_id":"62033cd20a6d93109c424618","slug":"kanpur-murder-news-nine-year-old-boy-murdered-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्बरता की हदें पार: मासूम को दी खौफनाक मौत, एक आंख निकाली, दूसरी में ठोंकी कील, शव देख दहल उठा दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्बरता की हदें पार: मासूम को दी खौफनाक मौत, एक आंख निकाली, दूसरी में ठोंकी कील, शव देख दहल उठा दिल
Thu, 10 Feb 2022 12:56 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:56 PM IST
विज्ञापन
kanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के सरसौल में नौ साल के बच्चे की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। मासूम के साथ ऐसी बर्बरता की गई कि कलेजा कांप उठा। दरअसल, नर्वल के बेहटा सकट गांव में सोमवार से लापता 9 वर्षीय छात्र की नृशंस हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह गांव के बाहर एक खेत में उसका शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। बच्चे को गला दबाकर मारने की आशंका है। उसकी एक आंख निकाल ली गई थी। दूसरी आंख में कील धंसी मिली। पूरे शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। छात्र के साथ कुकर्म करने की भी आशंका है। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाईं हैं। महेंद्र कुमार परिवार के साथ बेहटा सकट गांव में रहते हैं। उनका 9 वर्षीय बेटा अखिलेश सोमवार सुबह करीब 11 बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह लापता हो गया। देर शाम परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और खुद भी तलाश में जुट गए।
murder in kanpur
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान रामेंद्र मिश्रा के खेत में अखिलेश का शव पड़ा देखा। शव पर एक भी कपड़ा नहीं था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा
kanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
मरने से पहले बच्चे को तड़पाया
9 साल के बच्चे की हत्या करने से पहले आरोपियों ने उसे खूब तड़पाया। उसके जख्म बता रहे थे कि उसको जमकर पीटा गया और नोचा गया। खेत में शव काफी दूर तक घसीटा गया। उसकी गर्दन पर जूते के निशान मिले हैं। आरोपियों ने उसकी गर्दन पर पैर रख उसे जमीन पर रगड़ा था। लोगों ने तंत्र मंत्र के चक्कर में भी हत्या किए जाने का शक जताया है।

सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आखिर इतनी बर्बरता क्यों
पुलिस अफसरों का कहना है कि जिस तरह से बच्चे को मारा गया, उससे ऐसा लगता है कि हत्यारे उससे बेहद नफरत करते थे। आखिर बच्चे से नफरत की वजह क्या है। पुलिस इस बिंदु पर गहनता से छानबीन कर हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
दो हत्यारे होने का शक, पी थी शराब
पुलिस ने घटनास्थल से देसी शराब की एक खाली शीशी, दो गिलास, अधजली सिगरेट, माचिस बरामद हुई। इससे पुलिस को आशंका है कि वारदात में दो हत्यारे शामिल हैं। जिन्होंने घटना के पहले या बाद में घटनास्थल पर शराब पी। फोरेंसिक टीम ने खून से सना डंडा व बच्चे के कपड़े शव से कुछ दूरी से बरामद किए। फोरेंसिक टीम ने इन सभी चीजों को कब्जे में ले लिया है।