{"_id":"69cc9dc44841b5cace0b1fe4","slug":"kanpur-weather-scorching-heat-at-37-c-during-day-heavy-rains-in-evening-dug-up-roads-compound-commuters-woes-2026-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Weather: दिन में 37°C की तपिश, शाम को झमाझम बारिश; खुदी सड़कों ने बढ़ाई राहगीरों की मुसीबत, पढ़ें अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Weather: दिन में 37°C की तपिश, शाम को झमाझम बारिश; खुदी सड़कों ने बढ़ाई राहगीरों की मुसीबत, पढ़ें अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 01 Apr 2026 09:53 AM IST
सार
Weather News: कानपुर में चक्रवाती घेरे के चलते अचानक हुई बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया है, लेकिन पकी हुई गेहूं और सरसों की फसल के लिए यह बेहद नुकसानदेह साबित हो रही है।
विज्ञापन
1 of 6
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
Link Copied
कानपुर में दिन में तपिश बढ़ने से पारा 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। नमी घटने से दोपहर में गर्म हवाएं चलीं। हालांकि शाम को अचानक बादलों के आने के बाद तेज हवाएं चलीं और बारिश हो गई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप निकलेगी।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मंगलवार शाम अचानक कई दिशाओं से हवाएं आने से चक्रवाती घेरा बना और बारिश हो गई। उनका कहना है कि राजस्थान और दक्षिण में बारिश होने के चलते यह चक्रवाती घेरा बना। बारिश के बाद चक्रवाती घेरा आगे की तरफ बढ़ गया है।
Trending Videos
2 of 6
kanpur weather update
- फोटो : अमर उजाला
वर्षा की कोई संभावना नहीं
ऐसे में बुधवार को बारिश के आसार नहीं हैं।बताया कि रात का तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री अधिक हो गया। इससे शहरियों को रात में भी गर्मी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान इसी तरह रहेगा। वर्षा की कोई संभावना नहीं है। बादलों की आवाजाही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Kanpur Weather Update
- फोटो : amar ujala
उत्तर पश्चिमी हवाओं की रफ्तार भी बढ़ी
अलग-अलग प्रांतों में सक्रिय मौसम प्रणालियों का असर कानपुर परिक्षेत्र पर नहीं आएगा। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा। इसी तरह रात का तापमान 24 डिग्री पर पहुंच गया। डॉ. पांडेय ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवाओं की रफ्तार भी बढ़ गई।
4 of 6
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
हल्के बादल छाए रहने का पूर्वानुमान
उन्होंने बताया कि राजस्थान और अन्य जगहों पर बारिश हो रही है। इससे बादलों की आवाजाही रहेगी। सीएसए के मौसम विभाग की वेधशाला में सुबह माहौल में नमी 62 फीसदी रिकॉर्ड की गई। दोपहर में घटकर 23 फीसदी हो गई। नमी घटने से हवा गर्म हो गई। विभाग ने हल्के बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन
5 of 6
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
गेहूं की फसल के लिए नुकसानदेह है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, जिन-जिन क्षेत्रों में बारिश हुई है, वह फसलों खासकर गेहूं, सरसों को काफी नुकसान होगा। आसपास के जिलों में ओले भी गिरे हैं। इससे गेहूं की पकी बालियां गिर सकती हैं और उनसे गेहूं के दाने निकलकर फैल सकते हैं। पानी की वजह से खेतों में पड़ी लांक ( कटी फसल ) भी सड़ सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।