सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur The Nightmare of Horror Reels Blue Light Disrupts Sleep Cycles GSVM Doctors Issue Warning

ध्यान दें: हॉरर रील के शौक से डरावने सपनों का खौफ, ब्लू लाइट से टूट रहा स्लीप साइकिल, GSVM डॉक्टरों की चेतावनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 01 Apr 2026 10:39 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट के अनुसार, रील की लत किशोरों के निद्रा चक्र और मानसिक संतुलन को बिगाड़ रही है। इससे उनमें डरावने सपने, उग्रता और याददाश्त की कमी जैसी समस्याएं आ रही हैं।

Kanpur The Nightmare of Horror Reels Blue Light Disrupts Sleep Cycles GSVM Doctors Issue Warning
हॉरर रील के शौक से डरावने सपनों का खौफ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

रील की लत किशोरों की रियल लाइफ पर असर डाल रही है। उन्हें रात में डरावने सपने (नाइटमेयर) आते हैं। साथ ही निद्रा चक्र प्रभावित हो गया है। ऐसे किशोरों और युवाओं में आत्मविश्वास घट जा रहा है। पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। अभिभावक किशोरों को लेकर मनोरोग विभाग की किशोरावस्था क्लीनिक में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के एडोलेसेंट क्लीनिक में आए किशोरों की हिस्ट्री से पता चला है कि जिनको डरावने सपने आ रहे हैं, वे हॉरर रील अधिक देखते हैं।

Trending Videos

घर वालों ने बताया कि वे सोते-सोते चौंककर उठ जाते हैं। इसके अलावा सोने के दौरान उठकर चल पड़ते हैं। इससे गिरने का डर रहता है। जब होश आता है तो उन्हें कुछ पता नहीं रहता। परीक्षाओं में ये फेल जाते हैं या फिर बहुत कम अंक पा रहे हैं। ऐसे किशोरों की याददाश्त भी प्रभावित हुई है। किसी काम को लेकर उनमें आत्मविश्वास नहीं रहता। घर वालों के कुछ कहने पर उग्र बर्ताव करने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रील का कंटेंट मनोदशा को करता है प्रभावित
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मनोरोग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ धनंजय चौधरी ने बताया कि मोबाइल स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी न्यूरो केमिकल का संतुलन बिगाड़ती है। इससे निद्रा चक्र टूटता है। इसके अलावा रील का कंटेंट मनोदशा को प्रभावित करता है। इससे नाइटमेयर आने लगते हैं। इसका असर दिलो-दिमाग पर बना रहता है। इसके दुष्प्रभाव आने लगते हैं। इसकी वजह से साइकोलॉजिकल डिसऑर्गेनाइजेशन होने लगता है।

कमरे में बल्ब जलाकर सोते हैं
विभाग की चाइल्ड एवं एडोलेसेंट विशेषज्ञ डॉ. कृतिका चावला का कहना है कि बच्चों के बदले व्यवहार से घर वाले परेशान रहते हैं। पढ़ाई पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। बहुत से बच्चे नाइटमेयर की वजह से सोते वक्त डरते हैं। कमरे में बल्ब जलाकर सोते हैं। इसका दुष्प्रभाव उनकी मानसिकता पर आ रहा है। रील वाली जिंदगी रियल्टी में पाने के चक्कर में अवसाद की स्थिति पैदा हो जाती है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • बच्चों को सोने के पहले फोन न देखने दें।
  • रात में सोने जाएं तो उनसे फोन ले लें।
  • यह निगरानी करते रहें कि बच्चे क्या देखते हैं।
  • माता-पिता अपनी फोन देखने की आदत पर लगाम लगाएं।
  • बच्चों को बाहर मैदान में दोस्तों के साथ खेलने भेजें।
  • घर वाले संवेदनशीलता के साथ बच्चों से बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed