सब्सक्राइब करें

किडनी कांड में नया खुलासा: एंबुलेंस चालक खुद को डॉक्टर बता फंसाता था, हिचक दूर करने के लिए शिवम करता था ये काम

अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 01 Apr 2026 03:11 PM IST
सार

किडनी ट्रांसप्लांट के खेल में शामिल आरोपियों के तार सीधे तौर पर मेरठ, नोएडा और दिल्ली से जुड़ रहे हैं। वहां से तय समय में सर्जन, एनेस्थीसिया के डॉक्टर, ओटी असिस्टेंट, स्टाफ नर्स शहर आते थे। निर्धारित नर्सिंगहोम में किडनी ट्रांसप्लांट कर रवाना हो जाते थे। 
 
विज्ञापन
Kidney Racket Exposed Ambulance Driver Posed as Doctor to Trap Patients Know Details in Hindi
Kidney Racket - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कानपुर में किडनी के अवैध ट्रांसप्लांट मामले में मंगलवार को जेल भेजे गए आरोपियों में शामिल शिवम अग्रवाल ही मुख्य दलाल है। वह आठवीं पास एंबुलेंस चालक है लेकिन क्षेत्रीय लोगों से खुद को डॉक्टर बता रखा है। क्षेत्रीय लोग उसे डॉक्टर शिवम के नाम से जानते हैं। उसका मुख्य काम इलाके में संचालित अस्पतालों के लिए गांव-देहात से मरीज खोजकर लाना था।

पुलिस की जांच में सामने आया कि कल्याणपुर के देवी सहायनगर का रहने वाला आरोपी शिवम लोगों को झांसे में लेने के लिए एप्रेन और गले में स्टेथेस्कोप लटका कर घूमता था। शिवम मामले में वांछित डॉ. रोहित उर्फ राहुल, आहूजा हॉस्पिटल की डॉ. प्रीति आहूजा और डॉ. सुरजीत आहूजा के संपर्क में था। उसने ही देहरादून में पढ़ रहे आयुष से संपर्क किया था। आयुष को रुपये की जरूरत थी। उसे बातों में फंसा कर छह लाख रुपयों में किडनी देने के लिए राजी कर लिया।
Trending Videos
Kidney Racket Exposed Ambulance Driver Posed as Doctor to Trap Patients Know Details in Hindi
किडनी कांड के मरीज पारुल और आयुष चौधरी को देखते डॉक्टर - फोटो : amar ujala
हिचक दूर करने के लिए इंटरनेट पर दिखाए कई वीडियो
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि पहले आयुष किडनी देने से हिचक रहा था। ऐसे में उसे इंटरनेट पर किडनी से जुड़े कई ऐसे वीडियो दिखाए जिनमें किडनी देने वाले व्यक्ति एक किडनी से बिना किसी स्वास्थ्य समस्या के जीवन काटते दिखाए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kidney Racket Exposed Ambulance Driver Posed as Doctor to Trap Patients Know Details in Hindi
आहूजा हॉस्पिटल और डॉ. प्रीति आहूजा - फोटो : amar ujala
वीडियो देखने के बाद और मिलने वाले छह लाख रुपयों के लालच में आकर आयुष ने हामी भर दी थी। ट्रांसप्लांट के बाद शिवम को सात लाख रुपये दिए थे जिसमें से 3.50 लाख उसने आयुष को दिए। ट्रांसप्लांट करने वाले आहूजा हॉस्पिटल को 2.75 लाख और मेड लाइफ हॉस्पिटल को ट्रीटमेंट के लिए 25 हजार रुपये दिए थे। 

Kidney Racket Exposed Ambulance Driver Posed as Doctor to Trap Patients Know Details in Hindi
कल्याणपुर स्थित प्रिया और मेड लाइफ अस्पताल - फोटो : amar ujala
वहीं, शिवम ने 50 हजार रुपये अपने पास बतौर कमीशन रखे थे। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि किडनी देने वाले युवक को इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से कई म्यूल अकाउंट भी मिले हैं। सेहत में सुधार होने पर उससे इनके बारे में पूछताछ की जाएगी।
 
विज्ञापन
Kidney Racket Exposed Ambulance Driver Posed as Doctor to Trap Patients Know Details in Hindi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
मेरठ, नोएडा, दिल्ली से आकर डॉक्टरों की टीम करती थी सर्जरी
किडनी ट्रांसप्लांट के खेल में शामिल आरोपियों के तार सीधे तौर पर मेरठ, नोएडा और दिल्ली से जुड़ रहे हैं। वहां से तय समय में सर्जन, एनेस्थीसिया के डॉक्टर, ओटी असिस्टेंट, स्टाफ नर्स शहर आते थे। निर्धारित नर्सिंगहोम में किडनी ट्रांसप्लांट कर रवाना हो जाते थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed