सब्सक्राइब करें

मोदी सेना के रणबांकुरों ने तहस नहस किए सपा बसपा कांग्रेस के गढ़, इन सीटों पर लहराया जीत का ध्वज

यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 24 May 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election results 2019 live election vote counting
साक्षी महाराज, साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : गूगल
loader
उत्तर प्रदेश केे उन्नाव, फतेहपुर, कन्नौज, हरदाेई, मिश्रिख, चित्रकूट बांदा, जालौन, हमीरपुर, अकबरपुर, कानपुर, फर्रुखाबाद लोकसभा सीटों पर मोदी सेना के रणबांकुरों ने कांग्रेस और सपा बसपा गठबंधन के किलों को तहस नहस कर दिया। कई सीटों पर तो भाजपा प्रत्याशियों की रिकॉर्ड जीत हुई। भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज ने 400956 वोटों से जीत हासिल कर भाजपा ने अपने गढ़े नारे ‘मोदी है तो मुमकिन है’ को सच साबित कर दिया। लगभग एकतरफा जनादेश मिलते देख भाजपाइयों के चेहरे खिल उठे। भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे वहीं फतेहपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति की प्रचंड जीत हुई।


 
Trending Videos
lok sabha election results 2019 live election vote counting
आरके सिंह पटेल (भाजपा), बाल कुमार पटेल (कांग्रेस) और श्यामाचरण गुप्त (गठबंधन) - फोटो : अमर उजाला
बांदा में 17वीं लोकसभा में बांदा-चित्रकूट की नुमाइंदगी दोनों जिलों के मतदाताओं ने एक बार फिर भाजपा को सौंप दी है। लगातार दूसरी बार भाजपा ने इस सीट पर विजय हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल ने 4,77,926 वोट (47 फीसदी) हासिल किए हैं। यह अब तक सबसे बड़ा रिकार्ड है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी और प्रयागराज से भाजपा सांसद श्यामाचरण गुप्त को 58,938 वोटों से पराजित किया। श्यामाचरण को 4,18,988 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी बाल कुमार पटेल को मात्र 75,438 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha election results 2019 live election vote counting
भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद जयप्रकाश
हरदोई और मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। हरदोई लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश ने गठबंधन प्रत्याशी पूर्व सांसद सपा नेता ऊषा वर्मा को 1, 32,891 वोटों से हराया है।  दूसरी ओर मिश्रिख से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार ने गठबंधन प्रत्याशी बसपा नेता नीलू सत्यार्थी को 100924 वोटों से पराजित कर दिया।


 
lok sabha election results 2019 live election vote counting
भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप वर्मा
जालौन में 2014 की तरह 2019 में भी मोदी लहर नजर आई। जिसने भाजपा को 2014 की तुलना में अधिक वोट भी दिलाए। यह बात और है कि 17 वीं लोकसभा के चुनाव में अधिक वोट पाने के बाद भी भाजपा की जीत का अंतर कम हुआ है। राजनैतिक पंडितों की माने तों सपा बसपा के गठबंधन के चलते हुए भाजपा की जीत का अंतर घटा है। मोदी की आंधी में भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप वर्मा ने 580534 वोट हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज की।

 
विज्ञापन
lok sabha election results 2019 live election vote counting
भाजपा सांसद मुकेश राजपूत
भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत की फर्रुखाबाद सीट से यह ऐतिहासिक जीत है। इस लोकसभा क्षेत्र से कोई भी प्रत्याशी अब तक दो लाख से ज्यादा मतों से नहीं जीता है। उन्होंने पूर्व सांसद दयाराम शाक्य का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम था। इसे मोदी लहर कहें या सुनामी भाजपा को 2014 के मुकाबले में और बेहतर जनमत मिला है। इसी का नतीजा है कि भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने फर्रुखाबाद सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सबसे बड़ी जीत हासिल की है। इस सीट पर अब तक सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य के पिता व पूर्व सांसद दयाराम शाक्य के नाम था। उन्होंने 1977 के चुनाव में कांग्रेस के अवधेशचंद्र सिंह को रिकॉर्ड 1 लाख 86 हजार 425 वोट से हराया था। मुकेश ने इस चुनाव में इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 2 लाख 21 हजार 702 वोट से जीत दर्ज की है। इस लिहाज से यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है।


 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed